Ayushman Bharat Yojana: अगर आप देखेंगे तो मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले रहे हैं। फिर चाहे आप शहरी इलाके में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में। उदाहरण के लिए आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिससे काफी लोग जुड़े हुए हैं। इस योजना को भारत सरकार ने शुरू किया और अब कई राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ गई हैं। इसलिए इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। वहीं, अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी और अगर ये नहीं होते हैं, तो आपको आवेदन करने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं...
आयुष्मान योजना में आवेदन से पहले जान लें कौन से दस्तावेज हैं जरूरी, न होने पर हो सकती है दिक्कत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आयुष्मान योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए ये जानेंगे, लेकिन उससे पहले ये जान लेते हैं कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को क्या लाभ मिलता है। दरअसल, इस योजना में पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक का पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में हो जाता है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप नियमों के तहत आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है और वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
स्टेप 2
- अधिकारी आपसे आपके दस्तावेज लेता है और उनकी जांच करता है, साथ ही आवेदनकर्ता की पात्रता भी चेक की जाती है
- इसके बाद जांच सही पाई जाती है और दस्तावेज भी, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है।
आवेदन के समय चाहिए होते हैं ये दस्तावेज:-
आयुष्मान योजना में आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं, इनमें जो दस्तावेज शामिल हैं वो हैं...
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि।