Ayushman Card Helpline Number: सरकार उन लोगों की कई योजनाएं चलाकर मदद करती है, जो लोग योजनाओं के लिए पात्र होते हैं। देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी योजना में सीधे तौर पर आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के जरिए सब्सिडी या दूसरे लाभ देने का प्रावधान है। इसी तरह आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने का प्रावधान है।
{"_id":"69391e426979bb5c6100f37c","slug":"where-to-complain-if-the-hospital-deny-to-provide-free-treatment-using-the-ayushman-card-2025-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड: अगर अस्पताल करे मुफ्त इलाज देने से इनकार, तो यहां करें शिकायत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
आयुष्मान कार्ड: अगर अस्पताल करे मुफ्त इलाज देने से इनकार, तो यहां करें शिकायत
Wed, 10 Dec 2025 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:47 PM IST
सार
Ayushman Card Free Treatment: आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये सुविधा आपको सरकार द्वारा दी जाती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?
स्टेप 1
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
- सबसे पहले आपको ये जानना है कि आपके आसपास का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
- फिर यहां पर 'Find Hospital' पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको यहां पर कुछ जानकारी देनी है और फिर आपको योजना में पंजीकृत अस्पताल की जानकारी मिल जाएगी
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- जान लें कि योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं
- अब आपको उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में रजिस्टर्ड है
- फिर आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- यहां पर आपको अपना आयुष्मान कार्ड देना है जिसे वेरिफाई किया जाता है
- फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
- आप आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, क्योंकि इस कार्ड की साल भर की लिमिट 5 लाख रुपये होती है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
- फोटो : Adobe Stock
अस्पताल मना करे मुफ्त इलाज देने से, तो यहां करें शिकायत
- अगर आपको पंजीकृत अस्पताल आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज देने से मना करता है, तो आप उस अस्पताल की शिकायत कर सकते हैं। दोषी पाए जाने पर अस्पताल के ऊपर कार्रवाई हो सकती है। आपको शिकायत राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 14555 नंबर पर करनी है।