फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Whatsapp Tips: सावधान! इन दो गलतियों के कारण कोई दूसरा पढ़ सकता है आपकी व्हाट्सएप चैट, जानें कैसे

Wed, 15 Feb 2023 04:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Feb 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips Avoid These Mistakes Someone Else Can Read Whatsapp Chat Know How
व्हाट्सएप यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

Tips For Whatsapp Users: आज के समय में मोबाइल से ही ज्यादातर काम मिनटों में हो जाते हैं और वो भी घर बैठे-बैठे। किसी को कॉल करना हो, वीडियो कॉल करना हो, बैंक से जुड़ा काम हो या फिर किसी चीज के बारे में कोई जानकारी लेनी हो आदि। ऐसे ही एक बड़ी संख्या में लोग इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी करते हैं। दोस्तों संग, पार्टनर संग, फैमिली संग या ऑफिस के काम से आदि लोग इस पर चैट और कॉल तक करते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपकी व्हाट्सएप की प्राइवेसी और पर्सनल डाटा में भी सेंध लग सकती है? यानी आपकी चैट कोई और भी पढ़ सकता है, जिसका वो गलत इस्तेमाल तक कर सकता है। इसलिए आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप दिक्कत में फंस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Whatsapp Tips Avoid These Mistakes Someone Else Can Read Whatsapp Chat Know How
व्हाट्सएप यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

थर्ड पार्टी एप से बचकर

  • क्या आप व्हाट्सएप के लिए किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं? अगर इसका जवाब हां में है, तो ऐसा करना तुरंत बंद कर दें। वरना आपका पर्सनल डाटा लीक हो सकता है और फिर इस डाटा का इस्तेमाल गलत कामों के लिए तक हो सकता है।
Whatsapp Tips Avoid These Mistakes Someone Else Can Read Whatsapp Chat Know How
व्हाट्सएप यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
  • व्हाट्सएप के लिए किसी भी थर्ड पार्टी एप जैसे- स्टीकर, इमोजी या कीबोर्ड जैसी अन्य एप का इस्तेमाल न करें। ये एप आपकी नाक के नीचे से आपका डाटा चुराती हैं और फिर इनका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें और सिर्फ कंपनी के आधिकारिक एप का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Whatsapp Tips Avoid These Mistakes Someone Else Can Read Whatsapp Chat Know How
व्हाट्सएप यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : Istock

वेब व्हाट्सएप चेक करते रहें

  • व्हाट्सएप में एक फीचर है लिंक्ड डिवाइस, जिसके तहत अगर यूजर चाहे तो वो व्हाट्सएप को अपने मोबाइल फोन के अलावा अपने कंप्यूटर या अन्य जगह पर वेब ब्राउजर की मदद से चला सकता है। इसमें होता ये है कि आपके मोबाइल पर तो व्हाट्सएप चलता ही रहता है पर इसके अलावा जो डिवाइस आपके व्हाट्सएप से लिंक्ड है वहां भी आपका व्हाट्सएप बिना किसी दिक्कत के चलता है।
विज्ञापन
Whatsapp Tips Avoid These Mistakes Someone Else Can Read Whatsapp Chat Know How
व्हाट्सएप यूजर्स को कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? - फोटो : istock
  • ऐसे में आपको अपने व्हाट्सएप पर जाकर लिंक्ड डिवाइस में ये देखना चाहिए कि आपके व्हाट्सएप का इस्तेमाल कहां-कहां हो रहा है। अगर आपकी मर्जी के बिना ऐसा हो रहा है, तो आप इसे मोबाइल से ही बंद यानी लॉग आउट कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed