फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: गाड़ी चलाते समय अगर नहीं रखा इन चार बातों का ध्यान तो चालान कटना तय, जानें कारण

Tue, 26 Sep 2023 05:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Sep 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
What things should be kept in mind while driving to avoid challan
किन गलतियों के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है? - फोटो : Amar Ujala

स्कूल-कॉलेज, दफ्तर, मॉल या किसी सफर पर जाने के लिए भी लोग आजकल अपने वाहन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी गाड़ी चलाते हैं या पहली बार चलाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। देखने में आता है कि लोग सड़क एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं जिसके कारण कई बार उनका चालान तक कट जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप जब भी गाड़ी चलाएं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे आपका चालान न कट पाए। आगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...

What things should be kept in mind while driving to avoid challan
किन गलतियों के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है? - फोटो : istock

गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • अमूमन देखने में आता है कि लोग गाड़ी को ओवर स्पीड में चलाते हैं और खासतौर पर आजकल के युवाओ में ये ज्यादा देखने में आता है। अगर आप भी तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, तो आप का ओवर स्पीड का चालान कट सकता है और अब तो लगभग हर जगह कैमरे भी लगे हैं।
What things should be kept in mind while driving to avoid challan
किन गलतियों के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • आप जब भी सड़क पर चलें, तो अपनी लेन में ही चलें। आमतौर पर लोगों को लेन के बारे में पता ही नहीं होता कि उन्हें कौन सी लेन में चलना है। इसके कारण दुर्घटना हो सकती है और आपका चालान भी कट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What things should be kept in mind while driving to avoid challan
किन गलतियों के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • अगर आप चार पहिया वाहन चलाते हैं, तो आपको सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए, आगे बैठे लोगों के अलावा पीछे बैठे लोगों को भी सीट बेल्ट लगानी चाहिए
  • वहीं, दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठे शख्स को हेलमेट जरूर पहनना चाहिए, वरना आपका चालान भी कट सकता है।
विज्ञापन
What things should be kept in mind while driving to avoid challan
किन गलतियों के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है? - फोटो : iStock

चौथी बात

  • हर गाड़ी के कागज होते हैं, जैसे- आरसी, पीओसी, इंश्योरेंस आदि। ऐसे ही ड्राइवर के पास गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। हार्ड कॉपी नहीं तो आप अपने मोबाल में इनकी डिजिटल कॉपी जरूर रखें। अगर आपके पास ये नहीं है, तो आपका चालान कट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed