Mobil Oil Tips: आप कार, बाइक, स्कूटी या कोई अन्य वाहन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इनकी सर्विस भी करवानी पड़ती है। दरअसल, गाड़ी जितनी ज्यादा चलती है उतनी ही उसकी सर्विस करवानी पड़ती है। वैसे तो ये काम किलोमीटर या दिनों के हिसाब से होता है। जब गाड़ी सर्विस सेंटर जाती है, तो उसमें देखा जाता है कि कमी क्या है जिन्हें मैकेनिक ठीक करता है। वहीं, गाड़ी का फिल्टर बदला जा सकता है और इसके अलावा इंजन ऑयल भी सर्विस के दौरान चेंज होता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि पुराना मोबिल ऑयल क्या-क्या काम आ सकता है? शायद नहीं, पर आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इसका इस्तेमाल आप घर पर कई कामों के लिए कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65d9c8029a640fff100d27c0","slug":"used-mobil-oil-can-be-used-in-these-small-household-work-check-here-2024-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: आपकी गाड़ी से निकला पुराना मोबिल ऑयल खराब नहीं होता, जानें किन कामों के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: आपकी गाड़ी से निकला पुराना मोबिल ऑयल खराब नहीं होता, जानें किन कामों के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल
Sat, 24 Feb 2024 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
मोबिल ऑयल का इस्तेमाल घर पर कैसे किया जा सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबिल ऑयल का इस्तेमाल घर पर कैसे किया जा सकता है?
- फोटो : istock
इन चीजों के लिए किया जा सकता है इस्तेमाल:-
नंबर 1
- आप अपनी गाड़ी से निकले पुराने मोबिल ऑयल का इस्तेमाल जंग हटाने में कर सकते हैं, क्योंकि इसकी क्षमता इतनी होती है कि ये कई चीजों का जंग हटाने में कारगर साबित हो सकता है। आप किसी मशीन, किसी धातु या किसी औजार का जंग हटाने में इसे काम में ला सकते हैं।
मोबिल ऑयल का इस्तेमाल घर पर कैसे किया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके घर में लकड़ी है या आप किसी लकड़ी को चमकाना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद पुराना मोबिल ऑयल कर सकता है। किसी भी फर्नीचर को चमकाने के अलावा ये लकड़ी को नमी से बचाने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबिल ऑयल का इस्तेमाल घर पर कैसे किया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- पुराने मोबिल ऑयल की मदद से आप घर के तालों को चिकना कर सकते हैं। अगर कोई ताला खुलने-बंद होने में दिक्कत कर रहा है, तो आप मोबिल ऑयल की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल पेंट में मिलाने वाले थिलर के रूप में भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
मोबिल ऑयल का इस्तेमाल घर पर कैसे किया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आपके पास पुराना मोबिल ऑयल है, तो आप इससे अपना जूता भी चमका सकते हैं क्योंकि ये इसमें आपकी मदद कर सकता है और जूते को शाइन भी दे सकता है। इसके अलावा आप इसके इस्तेमाल से कीड़ों को, मच्छर या दीमक आदि को दूर भगाने में भी कर सकते हैं। बस आपको इसका स्प्रे द्वारा छिड़काव करना होता है।