फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI: अगर आप भी करते हैं यूपीआई से लेनदेन, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार

Mon, 11 Dec 2023 10:55 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things Mind Otherwise You Will Become Victim Of UPI Fraud
UPI Safety Tips - फोटो : Istock

UPI Safety Tips: यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। आज के समय छोटे विक्रेता से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यूपीआई नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं। हर साल यूपीआई से होने वाली ट्रांजैक्शन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। भारत में यूपीआई की इसी सफलता को देखते हुए दुनिया के कई दूसरे देश भी इस डिजिटल पेमेंट व्यवस्था को अपनाने के लिए अपने देश में योजना बना रहे हैं। एक तरफ जहां लेनदेन की यह नई व्यवस्था क्रांतिकारी बदलाव लेकर आई है। वहीं दूसरी तरफ इसके आने के बाद देश में ऑनलाइन फ्रॉड की संख्या में भी एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप भी यूपीआई से लेनदेन करते हैं तो कुछ बातों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। अन्यथा आपकी छोटी सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। 

UPI Safety Tips: Keep These Things Mind Otherwise You Will Become Victim Of UPI Fraud
UPI Safety Tips - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपने यूपीआई पिन को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। ऐसा करने पर इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। 

UPI Safety Tips: Keep These Things Mind Otherwise You Will Become Victim Of UPI Fraud
UPI Safety Tips - फोटो : Istock

इन दिनों कई साइबर ठग अंजान लिंक्स और धोखाधड़ी के नए हथकंडों को अपनाकर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। अगर आपके पास कोई अंजान लिंक्स या ऑफर आता है और आपसे यूपीआई पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। 

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 16वीं किस्त, क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things Mind Otherwise You Will Become Victim Of UPI Fraud
UPI Safety Tips - फोटो : istock

इस स्थिति में आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आप उनके द्वारा भेजी गई इन लिंक्स को अपने स्मार्टफोन पर खोलकर पेमेंट करते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आपको इन लिंक्स को अपने स्मार्टफोन पर खोलने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
UPI Safety Tips: Keep These Things Mind Otherwise You Will Become Victim Of UPI Fraud
UPI Safety Tips - फोटो : istock

यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए आपको समय-समय पर उसका पिन बदलते रहना चाहिए। ऐसा करने पर आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना कम हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed