UPI Payment Alert: अगर आज के समय में किसी को चाहे 10 रुपये की चीज लेनी है या फिर इससे ज्यादा की, तो लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते हुए नजर आ जाते हैं। दरअसल, यूपीआई से पेमेंट करना बेहद आसान है और कैश रखने की जरूरत नहीं होती है। बस मोबाइल में यूपीआई एप या आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग से भी यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। इसकी मदद से आप किसी को भी जब चाहें तब पैसे भेज सकते हैं, लेकिन अगर आप भी यूपीआई यूजर हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपके साथ फ्रॉड तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"659fcebdfd3977edb902078c","slug":"upi-payment-to-avoid-fraud-keep-these-things-in-mind-while-making-payment-through-upi-2024-01-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: अगर आप भी करते हैं यूपीआई से पेमेंट तो कभी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: अगर आप भी करते हैं यूपीआई से पेमेंट तो कभी न करें ये गलतियां, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता
Thu, 11 Jan 2024 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 Jan 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
यूपीआई यूजर्स इन बातों का रखें ध्यान:-
पहली बात
- अगर आप यूपीआई एप का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें दो पासवर्ड बनाने होते हैं। जहां पहले आप अपनी यूपीआई एप को ओपन करते हैं, तो वहीं दूसरे पासवर्ड की जरूरत पेमेंट करते समय पड़ती है। इसलिए ध्यान रहे कि इन दोनों पासवर्ड को मजबूत बनाएं और गलती से भी किसी को न बताएं।
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
दूसरी बात
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग एक बार किसी यूपीआई एप को इंस्टॉल कर लेते हैं, तो बिना अपडेट के ही उसे इस्तेमाल करते रहते हैं। जबकि, सुरक्षा के लिहाज से ये गलत भी हो सकता है। कंपनी एप का अपडेट देकर अनचाहे बग को हटाने में और एप को और सुरक्षित बनाने का काम करती है। इसलिए अपनी एप को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
तीसरी बात
- एक बात का ध्यान रखें कि यूपीआई एप में पिन नंबर सिर्फ तभी डालना होता है, जब आप किसी को पेमेंट करते हैं न कि किसी से पैसे प्राप्त करते वक्त। इसलिए अगर कोई भी आपसे कहे कि वो आपको पैसे भेज रहा है और आपको अपना पिन नंबर डालना पड़े, तो ऐसा न करें। वरना आपके खाते से पैसे कट जाएंगे। जालसाज इन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
यूपीआई से पेमेंट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने यूपीआई अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें। जालसाज अनजाने कॉल करके अपनी बातों में फंसाकर आपसे जानकारी ले सकते हैं। इसलिए कभी भी किसी को भी कोई बैंकिंग जानकारी शेयर न करें, क्योंकि बैंक कर्मचारी कभी ये चीजें नहीं मांगते हैं।