फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPI Lite: अब बिना पिन दर्ज किए कर सकेंगे 500 रुपये तक की पेमेंट, आरबीआई ने बढ़ाई यूपीआई लाइट की लिमिट

Fri, 11 Aug 2023 10:44 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
UPI Lite Transaction Limit Increased: UPI Increased The Transaction Limit From 200 Rupees To 500 Rupees
UPI Lite Transaction Limit Increased - फोटो : सोशल मीडिया

UPI Lite Transaction Limit Increased: यूपीआई आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। आज के समय देशभर में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजैक्शन करने के लिए कर रहे हैं। इसके आने के बाद भारत के डिजिटल पेमेंट लैंडस्कैप पर एक बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जिसे एनपीसीआई द्वारा बनाया गया है। यूपीआई के बढ़ चढ़कर होने वाले उपयोग को देखते हुए एनपीसीआई ने कुछ समय पहले यूपीआई लाइट को भी लॉन्च किया था। आज के समय देशभर में कई लोग यूपीआई की तरह ही यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आरबीआई ने अब यूपीआई लाइट की लिमिट को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस एलान के बाद जल्द ही बैंक और पेमेंट एग्रीगेटर इस नई सुविधा को शुरू कर सकते हैं। 

UPI Lite Transaction Limit Increased: UPI Increased The Transaction Limit From 200 Rupees To 500 Rupees
UPI Lite Transaction Limit Increased - फोटो : istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि छोटे मूल्य के रूप में होने वाली लेनदेन की गति बढ़ाने के लिए सितंबर, 2022 में यूपीआई लाइट को शुरू किया गया था। 

UPI Lite Transaction Limit Increased: UPI Increased The Transaction Limit From 200 Rupees To 500 Rupees
UPI Lite Transaction Limit Increased - फोटो : istock

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि छूटे मूल्य के डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और यूपीआई लाइट के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से 200 रुपये की लिमिट को बढ़ाकर 500 रुपये करने का निर्देश दिया गया है। 

Term Insurance: क्या होता है टर्म इंश्योरेंस? जानिए पति या पत्नी में से किसे खरीदना चाहिए टर्म इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Lite Transaction Limit Increased: UPI Increased The Transaction Limit From 200 Rupees To 500 Rupees
UPI Lite Transaction Limit Increased - फोटो : istock

आरबीआई ने कहा है कि इन सभी घोषणाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा आरबीआई ने एक बड़ी बात और कही है। 

विज्ञापन
UPI Lite Transaction Limit Increased: UPI Increased The Transaction Limit From 200 Rupees To 500 Rupees
UPI Lite Transaction Limit Increased - फोटो : istock

आरबीआई ने कहा है कि वह जल्द ही एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकता है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को लोन मिलने में आसानी होगी। इस प्लेटफॉर्म के आने से लोन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को काफी तेजी से पूरा किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed