Upcoming IPO's 2022: पिछले साल की तरह ही इस साल भी कई बड़े आईपीओ (IPO) स्टॉक मार्केट (Stock Market) में लिस्ट होने जा रहे हैं। साल 2021 में जोमैटो, पेटीएम, पारस डिफेंस जैसी कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ लिस्ट हुए थे। इनमें से अधिकतर आईपीओ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया था। वहीं कई आईपीओ के लिस्ट होने के बाद निवेशकों को काफी घाटे का सामना भी करना पड़ा। आईपीओ में निवेश के बाद रिटर्न मिलने की काफी ज्यादा संभावना होती है। हालांकि, इसमें निवेश करने से पहले आपको कंपनी के फंडामेंटल और बाजार के रुझान की समझ होनी जरूरी। बिना जानकारी और सोशल मीडिया के ट्रेंड में आकर किया गया निवेश आपको एक बड़ा घाटा भी करवा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन आईपीओ के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकते हैं। इन आईपीओ (IPO) में निवेश करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
Upcoming IPO's 2022: आने वाले ये आईपीओ कर सकते हैं आपको मालामाल, निवेश करने पर मिल सकता है बंपर रिटर्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाज एनर्जी (Bajaj Energy IPO)
आने वाले महीनों में बजाज एनर्जी का आईपीओ आ सकता है। हालांकि, अब तक इस आईपीओ के प्राइस रेंज और इश्यू साइज का कोई एलान नहीं हुआ है। इसकी अलावा अभी इसके बिडिंग डेट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी जल्द अपने आईपीओ को स्टॉक मार्केट में लिस्ट करने की योजना बना रही है।
गो एयर (Go Air IPO)
गो एयर का आईपीओ भी जल्द ही लिस्ट हो सकता है। हालांकि, इस आईपीओ के प्राइस रेंज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसका इश्यू साइज 3600 करोड़ का है। वहीं बिडिंग डेट भी आने वाले महीनों में निर्धारित की जा सकती है।
ओयो (OYO IPO)
बीते लंबे से समय निवेशक इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। इसका इश्यू साइज 8,430 करोड़ रुपये है। वहीं अब तक इसकी बिडिंग डेट के बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है। आने वाले महीनों में यह आईपीओ भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकता है। वर्तमान समय में ओयो के मैनेजिंग डायरेक्टर रितेश अग्रवाल हैं।
बोट (Boat IPO)
बोट कंपनी भी अपना आईपीओ जल्द स्टॉक मार्केट में लिस्ट कर सकती है। इसको लेकर कंपनी ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली है। बोट आईपीओ का इश्यू साइज 2 हजार करोड़ रुपये का होगा। हालांकि, इस आईपीओ के बिडिंग डेट और प्राइस रेंज के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।