फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Labour Card: श्रमिक ऐसे बनवाएं अपना लेबर कार्ड, मिलता है कई सरकारी योजनाओं का लाभ

Tue, 03 Jan 2023 03:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
UP Labour Card Registration Apply Online Process and Benefits All You Need to Know
labour new - फोटो : Istock

UP Labour Card: देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज भी देश में असंगठित क्षेत्र से जुडे़ श्रमिकों को जीवन यापन करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। इन लोगों के पास कमाई का कोई संगठित जरिया नहीं होता है। श्रमिकों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन स्कीम्स का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनका लेबर कार्ड बना हुआ है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहने वाले श्रमिक हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने लेबर कार्ड को बना लेना चाहिए। आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने लेबर कार्ड को बना सकते हैं। 

UP Labour Card Registration Apply Online Process and Benefits All You Need to Know
labour new - फोटो : Istock

लेबर कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है। 

UP Labour Card Registration Apply Online Process and Benefits All You Need to Know
Labour New - फोटो : Istock

वेबसाइट ओपन होने के बाद श्रमिक पंजीयन का आवेदन के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म को फिल करना है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि फॉर्म में भरी गई सभी जरूरी जानकारी ठीक हों। उसमें किसी प्रकार की गलती न हो। गलती होने पर आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 

New Year Resolution: नए साल की शुरुआत में इन क्षेत्रों में करें निवेश, कम समय में हो जाएंगे मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Labour Card Registration Apply Online Process and Benefits All You Need to Know
mobile new - फोटो : istock

आवेदन फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद जोन और जिले को सेलेक्ट करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको आवेदन करें के बटन पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन
UP Labour Card Registration Apply Online Process and Benefits All You Need to Know
labour - फोटो : pexel

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको ओटीपी को वेरिफाई करके दूसरे फॉर्म में अपनी जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। इस प्रोसेस को करने के बाद सबमिट के विकल्प का चयन करना है। आवेदन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज लिखा आ जाएगा।

LIC Jeevan Pragati Plan: 200 रुपये की बचत दिलाएगी आपको 28 लाख का फंड, जानिए क्या है LIC की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed