लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसों की कोई कमी न हो और वो आर्थिक रूप से मजबूत रहे। इसके लिए लोग अच्छी पढ़ाई करते हैं और आज के दौर में तो लगभग हर कोई 12वीं की पढ़ाई के बाद कोर्स करता है। लोग चाहते हैं कि वो पढ़-लिखकर एक अच्छी नौकरी पा सके ताकि उनका जीवन अच्छे तरीके से चल सके। लेकिन आज के समय में बेरोजगार लोग ज्यादा हैं और नौकरियां कम। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना वायरस महामारी ने बेरोजगारी को और बढ़ा दिया है। इसी बात को ध्यान रखते हुए दिल्ली सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का निर्णय किया था। इसलिए अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, और आपको नौकरी नहीं मिली है। तो ऐसे में आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और बेरोजगारी भत्ते के रुप में 7500 रुपये महीना पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"62623cba4161161b6a4ca8f4","slug":"unemployment-allowance-delhi-berojgari-bhatta-2022-registration-form-check-status-see-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अगर आप भी हैं बेरोजगार, तो ऐसे ले सकते हैं 7500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे मिलेगा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: अगर आप भी हैं बेरोजगार, तो ऐसे ले सकते हैं 7500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता, जानें कैसे मिलेगा
Fri, 22 Apr 2022 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये लोग ले सकते हैं भत्ते का लाभ:-
- दिल्ली सरकार के मुताबिक, बेरोजगारी भत्ते के लिए वो लोग आवेदन कर सकते हैं जो ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट हैं। हालांकि, इन लोगों का एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में ये जरूरी है कि अगर आपको भत्ता लेना है, तो यहां पर आपका रजिस्ट्रेशन हो।
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ये हैं जरूरी दस्तावेज:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- कॉलेज की आईडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और आपकी कहीं नौकरी नहीं लग रही है। तो ऐसी स्थिति में आप दिल्ली सरकार की योजना के मुताबिक बेरोजगारी भत्ते का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली सरकार द्वारा बनाए गए आधिकारिक पोर्टल https://jobs.delhi.gov.in/ पर जाना है।
विज्ञापन
दिल्ली में बेरोजगारी भत्ता लेने का तरीका क्या है
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां कुछ विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से आपको 'मुझे नौकरी चाहिए' वाले ऑप्शन को चुनना है। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और 'आगे बढ़ें' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज करके 'पुष्टि करें' पर क्लिक करना है।