फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आधार को मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए अब नहीं बचा है ज्यादा समय, इस सरल तरीके से घर बैठे करवाएं

Fri, 10 May 2024 05:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 10 May 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
UIDAI: How to update Aadhaar Card for Free
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: आपको चाहे एक सिम कार्ड लेना है या किसी सरकारी योजना से जुड़ना है या फिर किसी योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी लेनी है आदि। इसके लिए आपको आधार कार्ड जरूरी चाहिए होता है। ऐसे में इस बात में कोई दो राय नहीं होगी कि आज के समय में ये सबसे जरूरी दस्तावेज है। इन सबके बीच काफी समय से ऐसे आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है, जो 10 साल पुराने हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से इसको लेकर कई बार आखिरी तारीख भी दी गई और अब इसकी आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। ऐसे में अगर आपने अब तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, तो आप यहां उसका तरीका जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

UIDAI: How to update Aadhaar Card for Free
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

बेहद कम समय बचा है अब

  • दरअसल, मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। इसके बाद हो सकता है कि आपको इसके लिए शुल्क देना पड़े। ऐसे में अब समय भी कम बचा है। वहीं, जैसे-जैसे आखिरी तारीख पास आएगी, तो ज्यादा लोगों के वेबसाइट पर जाने के वजह से ये पोर्टल डाउन भी हो सकता है। इसलिए आप चाहें तो घर बैठे आज ही अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं।
UIDAI: How to update Aadhaar Card for Free
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक अपने आधार को अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'अपडेट आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
UIDAI: How to update Aadhaar Card for Free
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लेना है
  • अब आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करके दस्तावेजों को वेरिफाई करवा लेना है
विज्ञापन
UIDAI: How to update Aadhaar Card for Free
मुफ्त में आधार अपडेट करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर नीचे ड्रॉप लिस्ट में जाकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है
  • अब आप देखेंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हो गया है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed