PVC Aadhaar Card Rules: आप जब दुकान पर सिम कार्ड लेने जाते होंगे तो आपसे आपका आधार कार्ड मांगा जाता होगा। जहां पर आपको अपना आधार कार्ड दिखाना होता है और नंबर बताना होता है। इसके बाद आपके फिंगर प्रिंट लेकर आपको सिम कार्ड दिया जाता है। ठीक ऐसे ही बैंक खाता खुलवाने से लेकर लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, आजकल लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवाते हैं जिसके अपने फायदे हैं, लेकिन कहीं आपने साइबर कैफे से तो पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवा रखा है? अगर हां, तो जरा ध्यान दीजिए इससे आपके कई काम अटक सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई कह रहा है। तो चलिए जानते हैं आपको कहां से बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"671228891ce35db6260e11e6","slug":"uidai-do-you-know-about-pvc-aadhaar-card-rule-check-here-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar: क्यों नहीं बनवाना चाहिए साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड? जान लीजिए यूआईडीएआई का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar: क्यों नहीं बनवाना चाहिए साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड? जान लीजिए यूआईडीएआई का नियम
Fri, 18 Oct 2024 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
कहां से बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड?
- अगर आपने साइबर कैफे से आधार कार्ड बनवाया है तो इससे आपके कई काम अटक सकते हैं। यूआईडीएआई के नियमों के तहत ऐसे आधार कार्ड अमान्य घोषित हैं और सरकारी कामों के लिए ऐसे आधार कार्ड मान्य नहीं होते हैं। साथ ही यूआईडीएआई का कहना है कि ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए ये अमान्य है। ऐसे में आप पीवीसी आधार कार्ड सिर्फ यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से ही बनवाएं।
पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं मान्य पीवीसी आधार कार्ड:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी मान्य पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आप इसे बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
- यहां पर जाकर आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आपको यहां पर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
- इसके अंदर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
- अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- साथ ही स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां पर भरना है
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड बनवाते समय क्या ध्यान रखें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है और इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है
- फिर आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर पीवीसी आधार बनकर आ जाता है।