भारतीय रेलवे अक्सर देश के विभिन्न रूटों पर ट्रेनों को रद्द करता रहता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि रेलवे लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। इस प्रक्रिया में, नए रेल ट्रैक बिछाए जाते हैं और विभिन्न डिविजनों पर रखरखाव का काम होता है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है।
यात्रीगण ध्यान दें: जून के पहले सप्ताह में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर पर निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
भारतीय रेलवे ने जून 2025 के पहले सप्ताह में कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रखरखाव कार्यों के चलते 1 से 8 जून तक लगभग 18 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, खासकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में। असुविधा से बचने के लिए यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रद्द ट्रेनों की सूची और प्रभावित क्षेत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलासपुर रेलवे जोन के अंतर्गत झलवारा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 1 से 8 जून 2025 तक 18 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें प्रमुख ट्रेनें जैसे जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल, और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- PMVY: पहले 500 रुपये, लोन की सुविधा और अलग से 15 हजार रुपये, जानें क्या-क्या लाभ मिलते हैं इस योजना में
यह रद्दीकरण मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के रेल मार्गों को प्रभावित करेगा, जो बिलासपुर, रायपुर, और दुर्ग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेन का स्टेटस IRCTC की वेबसाइट या NTES ऐप पर जांच लें।
ये भी पढ़ें- आखिरी तारीख पास: तुरंत अपडेट करवा लें अपना आधार कार्ड, वरना फिर देने पड़ेंगे पैसे
क्यों हो रही है रद्दीकरण?
रेलवे के अनुसार, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम के उन्नयन के लिए जरूरी है। यह कार्य रेल संचालन को सुरक्षित और कुशल बनाने के लिए किया जा रहा है।
- 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस
- 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस
- 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस
- 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस
- 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस
- 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
- 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस
- 22867 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस
- 22868 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस
- 18213 दुर्ग-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 18214 अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस
- 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस
- 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
- 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर
- 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर
- 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू
- 61602 चिरमिरी-कटनी मेमू
नोट: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। घर से निकलने से पहले आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 139 से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।