फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: बढ़ते बिजली के बिल से हैं परेशान, तो इन तरीकों से कर सकते हैं कम

Sat, 05 Aug 2023 09:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 05 Aug 2023 09:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity Cost Saving Ideas Know Ways to Reduce Electricity Bill
बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

How to Reduce Electricity Bill: जब हम अपना घर बनवाते हैं या किराए पर रहते हैं, तो उस घर पर काफी खर्चा होता है। जरूरत का सामान लाया जाता है और घर को सजाया जाता है। वहीं, लोगों के जितने भी खर्चे होते हैं उसमें शायद लोगों को सबसे ज्यादा परेशान बढ़ता बिजली का बिल करता है। पंखे, बल्ब, कूलर और एसी जैसी अन्य चीजें चलने के कारण बिजली का बिल ज्यादा आता है। ऐसे में अगर आप भी इस बढ़ते बिजली के बिल से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे तरीके हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बिजली के बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। अगली स्लाइड्स में आप इनके बारे में जान सकते हैं...

Electricity Cost Saving Ideas Know Ways to Reduce Electricity Bill
बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Istock

इन तरीकों से किया जा सकता है बिजली के बढ़ते बिल को कम:-

पहला तरीका

  • अमूमन देखने में आता है कि लोग जब बल्ब, पंखा आदि चलाते हैं, तो काम पूरा होने के बाद उन्हें बंद नहीं करते हैं यानी वो बिना जरूरत के भी चलता रहता है, जिससे बिल बढ़ना तो लाजमी है। इसलिए बाथरूम से आने के बाद, किचन से आने के बाद या कमरे से आने के बाद लाइट आदि चीजें जरूर बंद कर दें।
Electricity Cost Saving Ideas Know Ways to Reduce Electricity Bill
बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • घर में ऐसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, जो कम बिजली खर्च करते हों। ध्यान रहे कि एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करें। साथ ही अलग-अलग कमरों में बैठकर पंखे, एसी चलाने की जगह पर एक कमरे में बैठकर भी आप बिजली के बढ़ते बिल को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electricity Cost Saving Ideas Know Ways to Reduce Electricity Bill
बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • एक आदत बना लें कि जब भी घर से कहीं बाहर जाएं, तो लाइट के स्विच, टीवी, पंखा, बल्ब जैसी चीजों को बंद करके जाएं। बेवजह इन्हें न जलाकर छोड़ें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो अपने बिजली के बढ़ते बिल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
Electricity Cost Saving Ideas Know Ways to Reduce Electricity Bill
बिजली के बिल को कम करने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Pixabay

चौथा तरीका

  • अगर आप एसी चलाते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। एसी को 24 डिग्री पर चलाएं, ऑटो कट फीचर और टाइमर फीचर का इस्तेमाल करें। साथ ही जितनी जरूरत हो उतना ही एसी चलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed