फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: रहने जा रहे हैं पीजी में तो पहले जरूर चेक कर लें ये चार चीजें, वरना बाद में हो सकती है परेशानी

Tue, 20 Jun 2023 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jun 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
these 4 things to keep in your mind before Moving in a pg
पीजी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

Tips For PG: कभी पढ़ाई के कारण तो कभी नौकरी की वजह से, एक बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ता है। बच्चे मां-बाप और अपने घर से दूर हो जाते हैं और किसी अनजाने शहर में रहने चले जाते हैं। यहां जाकर भी लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे पहले तो लोगों को अपने रहने के लिए ठिकाना ढूंढना पड़ता है। ऐसे में लोग पेइंग गेस्ट यानी पीजी में रहने लगते हैं। यहां लोगों को रहने के साथ ही खाने की भी सुविधा मिलती है। लेकिन अगर आप किसी पीजी में रहने जा रहे हैं, तो ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों को पहले ही जान लें। वरना आपको बाद में दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि पीजी में रहने से पहले आपको क्या बातें जान लेनी चाहिए...

these 4 things to keep in your mind before Moving in a pg
पीजी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

पीजी लेने से पहले इन बातों को जान लें:-

नंबर 1

  • पीजी में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है खाने की, क्योंकि यहां या तो ठीक से खाना बनता नहीं है या फिर रोज एक ही चीज बनाकर परोसी जाती है। इसलिए आप पहले ही खाने के बार में वहां रहने वाले लोगों से पता कर सकते हैं। खाना कैसा बनता है, क्या बनता है, कितने टाइम मिलता है आदि। साथ ही किचन खुद ही पहले देख लें कि हाइजीन का ख्याल रखा जाता है या नहीं।
these 4 things to keep in your mind before Moving in a pg
पीजी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 2

  • आप जब भी कोई पीजी देखें, तो एक चीज जरूर चेक कर लें कि कहीं लड़के और लड़कियों का पीजी एक साथ तो नहीं है, क्योंकि कई जगहों पर ऐसा होता है। एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर लड़के और लड़कियों का पीजी होता है। पहले आप ये जान लेंगे, तो आपको बाद में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
these 4 things to keep in your mind before Moving in a pg
पीजी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको पहले ही ये बात कर लेनी चाहिए कि किराया कितना है और क्या कोई एडवांस या सिक्योरिटी आदि देनी होगी। अगर हां, तो कितनी देनी होगी और इन पैसों को वापस पाने का तरीका क्या होगा। साथ ही बिजली के बिल का पता करें और एसी चलाने पर कितने रुपये यूनिट चार्ज किया जाएगा, ये जरूर जानें।
विज्ञापन
these 4 things to keep in your mind before Moving in a pg
पीजी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? - फोटो : istock

नंबर 4

  • आप अगर बाहर पढ़ाई के लिए गए हैं या नौकरी के लिए, लेकिन कई बार हो सकता है कि आपका पीजी में देर से लौटाना हो। तो इसका पता कर लें कि गेट बंद होने का समय क्या है और लेट आने पर कैसे गेट खुलेगा आदि। वहीं, आप ये भी जरूरी जान लें कि अगर आपके साथ कोई आपका घर वाला रुकने आता है, तो क्या व्यवस्था होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed