फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Generator: ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल रहे हैं ये शानदार पोर्टेबल सोलर जनरेटर, महज इतनी है कीमत

Sun, 24 Jul 2022 10:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Solar Generator These solar power generators are being sold at very cheap prices in the market
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

Portable Solar Generator: देश में कई लोग घरों में बिजली उपयोग के लिए पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले जनरेटर से काफी प्रदूषण होता है। इसके अलावा इसमें पैसे की भी काफी ज्यादा खपत होती है। ऐसे में लोगों की जेब पर इसका अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह के पोर्टेबल सोलर जनरेटर के बारे में बताने वाले हैं। इस जनरेटर का उपयोग करने पर ज्यादा प्रदूषण नहीं होगा। इसके अलावा पोर्टेबल Solar Generator का उपयोग करने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। ये सोलर जनरेटर काफी पोर्टेबल हैं। इन्हें आसानी से कहीं भी कैरी किया जा सकता है। देश में कई लोग अपने घरों में सोलर जनरेटर को लगवा रहे हैं। सोलर जनरेटर में आपको शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। ऐसे में ये आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -

Solar Generator These solar power generators are being sold at very cheap prices in the market
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

आपको ई-कॉमर्स वेबसाइटों और बाजार में आसानी से कई तरह के सोलर जनरेटर 10 से लेकर 20 हजार की कीमत पर मिल जाएंगे। आप अपनी जरूरत के मुताबिक इनकी खरीदारी कर सकते हैं। इन पोर्टेबल सोलर जनरेटर में कई तरह के खास फीचर्स आपको मिल रहे हैं। इनमें आपको म्यूजिक सिस्टम भी मिल रहा है। 

Solar Generator These solar power generators are being sold at very cheap prices in the market
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

सोलर जनरेटर में आपको इनबिल्ट बैटरी मिलती है, जो कि सौर ऊर्जा से चार्ज होती है। चार्ज होने के बाद आप सोलर जनरेटर का इस्तेमाल पंखा चलाने, बल्ब जलाने या दूसरे कार्यों के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Generator These solar power generators are being sold at very cheap prices in the market
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

इसके अलावा कई सोलर जनरेटर में आपको चार्जिंग पावर प्लग और यूएसबी पोर्ट भी मिलते हैं। इनका इस्तेमाल आप अपने मोबाइल फोन या दूसरे जरूरी गैजेट्स को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
Solar Generator These solar power generators are being sold at very cheap prices in the market
Portable Solar Generator - फोटो : Istock

पोर्टेबल सोलर जनरेटर में आपको अच्छी खासी mAH की बैटरी मिल रही है। अगर आपके घर पर बार बार बिजली जाती है। ऐसे में आप सौर ऊर्जा पर चलने वाले इन सोलर जनरेटर को खरीद सकते हैं। इनके जरिए आप बल्ब और पंखे का उपयोग करने के अलावा लैपटॉप और मोबाइल भी चार्ज कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed