UP Draft Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। इस ड्राफ्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए।
SIR के तहत घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन किया गया, नए मतदाताओं को जोड़ा गया और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए गए। SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करना है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब मतदाताओं को अपने नाम और विवरण की जांच करने का अवसर दिया गया है। चुनाव आयोग ने ये साफ किया है कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है या उसमें नाम, उम्र, पता जैसी कोई त्रुटि है, तो वो तय समय सीमा के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है।
ड्राफ्ट लिस्ट के आधार पर ही अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, इसलिए ये चरण बेहद अहम माना जा रहा है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपना नाम इस लिस्ट में कैसे चेक कर सकते हैं।
2 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करें चेक
यदि आप अपने नाम या अपने इलाके की वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है। इसके लिए सबसे पहले मतदाताओं को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद Download Electoral Roll का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
3 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक
- फोटो : Adobe stock
इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी जानकारी चरणबद्ध तरीके से भरनी होगी। सबसे पहले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश का चयन करें। फिर जिला, विधानसभा क्षेत्र और अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी। इसके साथ ही स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड सही तरीके से दर्ज करना जरूरी होगा।
4 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक
- फोटो : फ्रीपिक
इसके बाद आपको भाग संख्या यानी Part Number का चयन करना होगा। यह वही भाग होता है, जिसमें आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होता है। यदि भाग संख्या की जानकारी नहीं है, तो इसे मतदान केंद्र या BLO से पता किया जा सकता है।
5 of 6
कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया वोटर लिस्ट से? एक मिनट में ऐसे करें चेक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद Download Selected PDFs के विकल्प पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके क्षेत्र की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी। इस सूची में आप अपना नाम और अन्य विवरण आसानी से जांच सकते हैं।