फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: सेल नहीं ये धोखा है! खाते से निकल जाएंगे पैसे और आप रह जाएंगे देखते

Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Sep 2025 08:06 AM IST
सार

Sale Ke Naam Par Ho Sakta Fraud: कई ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल शुरू होने जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस सेल के नाम पर जालसाज आपके साथ फ्रॉड कर सकते हैं?

विज्ञापन
Shopping Scam Alert How Clicking That Link Can Empty Your Bank Account and How to Protect Yourself
सेल के नाम पर कैसे ठगी होती है? - फोटो : Amar Ujala
loader

Sale Fraud Alert: हर कोई चाहता है कि वो जब भी कोई सामान खरीदे तो उसे वो सस्ते में मिल जाए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसलिए कंपनियां, दुकानदार, स्टोर वाले आदि समय-समय पर कई तरह की सेल निकालते हैं। जैसे, एक के साथ एक फ्री या फिर 50 तो कभी 70% तक डिस्काउंट जैसे ऑफर्स। इससे दुकनदारों का सामान बिक जाता है और लोगों की अच्छी बचत हो जाती है।

इसी तरह अब ये सेल ऑनलाइन लगती है यानी ई-कॉमर्स कंपनियों की एप/वेबसाइट पर। जैसे, त्योहारी सीजन आते ही भारत में कई ई-कॉमर्स कंपनियां ऑनलाइन सेल लगाती है और इन सेल को अलग-अलग नाम भी दिए जाते हैं। जहां पर कई तरह के भारी डिस्काउंट प्रोडक्ट्स पर दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं सेल की आड़ में जालसाज आपको चपत लगा देते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ये होता कैसे है और इससे बचा कैसे जा सकता है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

Shopping Scam Alert How Clicking That Link Can Empty Your Bank Account and How to Protect Yourself
सेल के नाम पर कैसे ठगी होती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चपत लगाते हैं जालसाज?

  • दरअसल, जब भी कोई सेल शुरू होती है तो कंपनियां उसका काफी प्रचार-प्रसार करती है। सोशल मीडिया से लेकर हर एक रील तक में ये देखने को मिलता है कि ई-कॉमर्स कंपनी किस तारीख से अपनी सेल शुरू कर रही है। इसमें ये भी जानकारी दी जाती है कि किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलने वाली है।
Shopping Scam Alert How Clicking That Link Can Empty Your Bank Account and How to Protect Yourself
सेल के नाम पर कैसे ठगी होती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, कई ब्रांड के मोबाइल हो गए, घर के जरूरी सामान हो गए आदि। ऐसे में लोग भी इन चीजों को खरीदने के लिए बेसब्री से सेल का इंतजार करते हैं ताकि, भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सके। पर क्या आप जानते हैं इसी बात का फायदा जालसाज उठाते हैं और आपको ठग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Scam Alert How Clicking That Link Can Empty Your Bank Account and How to Protect Yourself
सेल के नाम पर कैसे ठगी होती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जालसाज करते ये हैं कि इन इ-कॉमर्स कंपनियों जैसी दिखने वाली वेबसाइट/एपीके एप तैयार करते हैं यानी इंटरफेस बनाते हैं। इसके बाद इसका लिंक एक ऑफर वाली फोटो लगाकर आपको सोशल मीडिया, मैसेज और व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाता है। अब जैसा कि सेल चल रही होती है तो लोग इस पर यकीन करके दिए हुए लिंक पर क्लिक कर देते हैं और बस इसके बाद आपके बैंक खाते से पैसे निकला जाते हैं, क्योंकि ये फिशिंग लिंक होते हैं।
विज्ञापन
Shopping Scam Alert How Clicking That Link Can Empty Your Bank Account and How to Protect Yourself
सेल के नाम पर कैसे ठगी होती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बच सकते हैं इस फ्रॉड से?

  • अगर आप भी सेल के दौरान होने वाले इस फ्रॉड से बचना चाहते हैं, तो कभी भी किसी भी नंबर से आए मैसेज, ईमेल आदि पर क्लिक न करें। हमेशा सेल के लिए आधिकारिक एप या वेबसाइट के जरिए ही शॉपिंग करें, ताकि आप इस फ्रॉड से बच सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed