फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: अगर आपने भी पाल रखा है डॉग तो जरूर रखें इन बातों का खास ध्यान, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Sat, 04 Mar 2023 09:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Mar 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
Rules for Dog Owners in India Know Rules for Keeping Pet Dogs at Home Full Details
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

Rules for Dog: पहले लोग गांवों में और शहरों में डॉग को सुरक्षा के लिहाज से पालते थे। कोई अपने घर की सुरक्षा, तो कोई अपनी फसल या बागों की रक्षा करने के लिए डॉग पालता था। पर अब समय बदल चुका है और लोग डॉग को शौक के लिए भी पालते हैं। बेबी नस्ल से लेकर कई बड़ी नस्ल तक के डॉग लोग घरों में पालते हैं और उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं। पर यहां आपको ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि डॉग किसी को भी काट सकते हैं, क्योंकि कई मामले तो ऐसे भी आए जिनमें डॉग ने अपने मालिक को ही काट लिया और उनकी मौत हो गई। ऐसे में अगर आपके पास भी डॉग है या आप पालने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना होता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Rules for Dog Owners in India Know Rules for Keeping Pet Dogs at Home Full Details
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : amar ujala

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

वैक्सीनेशन करवाना

  • आप डॉग पालने का प्लान कर रहे हैं या पाल चुके हैं, तो ये जान लें कि डॉग का वैक्सीनेशन करवाना बेहद जरूरी है। मौजूदा समय में डॉग को 7 वैक्सीन लगती हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हैं।
Rules for Dog Owners in India Know Rules for Keeping Pet Dogs at Home Full Details
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

घर में कोई आए, तो बांध दें

  • आपके घर में जब भी कोई रिश्तेदार, पड़ोसी, डिलीवरी बॉय या बच्चे आएं, तो ये सुनिश्चित करें कि आपका डॉग इन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं। इसलिए आप चाहें तो अपने डॉग को पहले ही बांध दें या अलग किसी कमरे में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rules for Dog Owners in India Know Rules for Keeping Pet Dogs at Home Full Details
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

मुंह पर मास्क

  • डॉग मालिकों की पूरी तरह जिम्मेदारी बनती है कि उनका डॉग किसी को भी काटे नहीं। इसके लिए आप जब भी अपने डॉग को पार्क में या कहीं बाहर घुमाने ले जाएं, तो उसके मुंह पर मास्क लगा दें। इससे वो किसी को काट नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Rules for Dog Owners in India Know Rules for Keeping Pet Dogs at Home Full Details
डॉग पालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : pixabay

रजिस्ट्रेशन करवाएं

  • अगर आप कोई ऐसी नस्ल का डॉग पाल रहे हैं, जिसका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, तो ये जरूर करवाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए सभी नियमों का पालन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed