Road Signs Details in Hindi: सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी होती है। अगर आप सड़क पर गाड़ी से यात्रा करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। दरअसल, ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर आपकी गाड़ी का चालान कटा जाता है और कई बार तो जरूरत पड़ने पर गाड़ी को सीज तक कर लिया जाता है।
{"_id":"68dcecdd86a00238cf0bdcdf","slug":"road-signs-decoded-understand-the-lines-markings-on-the-road-to-drive-safely-2025-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Road Signs: नहीं जानते होंगे सड़क पर बने इन निशानों के बारे में? जानेंगे तो कहेंगे ये तो काम की बात बता दी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Road Signs: नहीं जानते होंगे सड़क पर बने इन निशानों के बारे में? जानेंगे तो कहेंगे ये तो काम की बात बता दी
Wed, 01 Oct 2025 02:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:27 PM IST
सार
Road Par Kis Sign Ka Kya Matlab Hota Hai: अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए ये जरूरी होता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना एक छोटी सी गलती आपकी जान तक ले सकती है।
विज्ञापन
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है?
- फोटो : Adobe Stock
सड़क पर ये हैं कुछ जरूरी निशान:-
आगे सड़क तंग है का साइन
- अगर आपको सड़क पर ऊपर दी गई फोटो वाला निशान दिखता है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, ये साइन बताता है कि आगे सड़क तंग है यानी जितनी चौड़ी सड़क पर आप चल रहे थे, अब आगे सड़ पतली हो जाएगी। इसलिए इस साइन बोर्ड का ध्यान रखें और उस हिसाब से ही गाड़ी चलाएं।
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है?
- फोटो : Adobe Stock
आगे सड़क पर फिसलन है
- सड़क पर अलग-अलग तरह के साइन बोर्ड होते हैं जिसमें से एक ऊपर दी गई फोटो वाला भी होता है। आपने ये देखा जरूर होगा और अगर नहीं, तो अब से ये साइन बोर्ड दिखे तो समझ जाइए कि आग सड़क पर फिसलन है। ऐसे में आपको करना ये होता है कि अगर आपकी गाड़ी की स्पीड तेज है तो उसे पहले ही कम कर लें और आराम से गाड़ी चलाएं। खासतौर पर ये बात दोपहिया वाहनों को ध्यान रखनी जरूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है?
- फोटो : Adobe Stock
स्पीड लिमिट
- आपने सड़क किनारे या सड़के के बीच में ऊपर की तरफ एक साइन बोर्ड देखा होगा जिसमें एक गोल घेरा होता है और उसमें एक नंबर लिखा होता है? ठीक ऐसा जैसा ऊपर फोटो में दिया गया है। ये निशान आपको बताता है कि आपको इस सड़क पर कितनी स्पीड पर गाड़ी चलानी है। ध्यान रखें कि लिमिट को दुर्घटना रोकने के लिए तय किया जाता है। इसलिए तय स्पीड से तेज गाड़ी न चलाएं ताकि आप दुर्घटना और चालान दोनों से बच सकें।
विज्ञापन
सड़क किनारे बने इन निशानों का क्या मतलब होता है?
- फोटो : Adobe Stock
यहां नहीं रूकना
- आपने कई बार सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड में एक निशान देखा होगा जिसमें क्रॉस का निशान लगा होता है। हां, बिल्कुल ऐसा ही जैसा ऊपर तस्वीर में दिया है। अगर आपको सड़क पर ये साइन दिखे तो समझ जाइए कि यहां पर गाड़ी रोकना मना है। हो सकता है कि जहां पर ये साइन दिया हो वो लूटपाट वाला एरिया हो आदि। इसलिए इस साइन को देखें तो गाड़ी रोकने से बचें।