फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बुढ़ापे में नहीं रहना चाहते किसी पर निर्भर, तो आज ही कर सकते हैं इन चार चीजों में निवेश

Mon, 30 Oct 2023 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 30 Oct 2023 01:14 PM IST
विज्ञापन
Retirement Planning Tips: 4 best investment options for future check list
बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजों में निवेश किया जा सकता है? - फोटो : istock

Investment Tips For Future: आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि हर दिन एक सा नहीं होता। अगर आज आप काम कर रहे हैं, अच्छे पैसे कमा रहे हैं और अपनी लाइफ को खूब अच्छे से जी रहे हैं, तो ये जरूरी नहीं कि आपका बुढ़ापा भी ऐसा ही होगा। दरअसल, वो समय ऐसा होता है जब आप कोई काम तो नहीं कर सकते, लेकिन आपके खर्चे जरूर बढ़ सकते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप आज से ही कुछ ऐसी प्लानिंग करें जिससे आपको आगे चलकर आर्थिक रूप से दिक्कत न हो और न ही किसी और पर निर्भर रहना पड़े। ऐसे में आप यहां उन चार तरीकों के बारे में जान सकते हैं, जहां निवेश करके आप अपने बुढ़ापे को बेहतर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आजकल के युवा किन जगहों पर निवेश कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Retirement Planning Tips: 4 best investment options for future check list
बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजों में निवेश किया जा सकता है? - फोटो : istock

निवेश के लिए ये जगह हो सकती हैं बेहतर:-

एलआईसी

  • अगर आप सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, तो आपके लिए एलआईसी बेहतर विकल्प हो सकता है। यहां आप अपने अनुसार कोई पॉलिसी चुन सकते हैं और फिर प्रीमियम भरकर कुछ सालों बाद अच्छा रिटर्न ले सकते हैं और ये पैसा आपके बुढ़ापे में आपके काफी काम आ सकता है।
Retirement Planning Tips: 4 best investment options for future check list
बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजों में निवेश किया जा सकता है? - फोटो : istock

सोना खरीद सकते हैं

  • अगर पिछले 10 सालों पर नजर डालेंगे, तो सोने के दाम लगातार बढ़ते रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो इसमें भी निवेश कर सकते हैं। आप ज्वेलरी बनवाकर रख सकते हैं या अन्य तरीकों से भी सोना खरीद सकते हैं, जो आपके बुढ़ापे में आपकी काफी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retirement Planning Tips: 4 best investment options for future check list
बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजों में निवेश किया जा सकता है? - फोटो : Istock

एफडी करवा सकते हैं

  • अगर आपके पास एक साथ अच्छा पैसा है, तो आप बैंक में फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी करवा सकते हैं। आप लंबे समय या छोटे समय के लिए इसे करवा सकते हैं, जिसमें अच्छी ब्याज दर से आपको रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
Retirement Planning Tips: 4 best investment options for future check list
बुढ़ापे के लिए कौन सी चीजों में निवेश किया जा सकता है? - फोटो : Istock

हेल्थ इंश्योरेंस

  • बुढ़ापे के लिए एक और चीज जरूरी नजर आती है और वो है हेल्थ इंश्योरेंस। दरअसल, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे कई तरह की बीमारियां व्यक्ति को घेरने लगती हैं। ऐसे में इलाज पर एक मोटी रकम खर्च हो सकती है। पर अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होगा तो आपके काफी पैसे बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed