RBI Guidelines: वर्तमान समय में ज्यादातर लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेते हैं। कई लोग होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेते हैं। अगर आपने भी किसी कार्य के लिए बैंक से लोन ले रखा है, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के इस नियम को जानना चाहिए। आरबीआई का यह नियम आपको डिफॉल्टर होने से बचाएगा और लोन का ब्याज या ईएमआई भी कम करने में सहायता करेगा।
क्रेडिट इंफोर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड’ (CIBIL) लोगों के लोन या क्रेडिट कार्ड से खर्च करने की आदतों पर नजर रखता है। बीते साल एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें चौंकाने वाला खुलासे हुए थे। इसमें कहा गया था कि लोगों में असुरक्षित लोन (क्रेडिट कार्ड से खर्च) लेने की आदत बढ़ रही है। पर्सनल लोन भी कोविड के पहले के स्तर से अधिक हो गया है। इस रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक को चेतावनी देने का काम किया है।