फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVC Aadhaar Card: भूलकर न बनवाएं साइबर कैफे से पीवीसी आधार कार्ड, जानें क्या है वजह

Thu, 11 Jan 2024 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 11 Jan 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: Why PVC Aadhar Card should not be made from cyber café
साइबर कैफे से क्यों नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

PVC Aadhaar Card: अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो आपके पास आधार कार्ड तो जरूर होगा? क्योंकि लगभग हर एक काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा ये आधार कार्ड जारी किए जाते हैं। आपको सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करना हो आदि। लगभग हर एक काम के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। वहीं, अब तो लोग पीवीसी आधार कार्ड भी बनवाने लगे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी मार्केट या साइबर कैफे से पीवीसी आधार न बनवाएं। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों है और इसके पीछे का कारण क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PVC Aadhaar Card: Why PVC Aadhar Card should not be made from cyber café
साइबर कैफे से क्यों नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड? - फोटो : istock

ये है वजह

  • बाहर कहीं से पीवीसी आधार कार्ड इसलिए नहीं बनवाना चाहिए, क्योंकि यूआईडीएआई द्वारा ये जानकारी दी गई थी कि अगर आप कहीं बाहर, जैसे- साइबर कैफे आदि से पीवीसी आधार कार्ड बनवाते हैं, तो ये अमान्य घोषित है और ऐसे कार्ड को मान्य नहीं माना जाएगा।
PVC Aadhaar Card: Why PVC Aadhar Card should not be made from cyber café
साइबर कैफे से क्यों नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड? - फोटो : istock
  • यूआईडीएआई के मुताबिक, जिन पीवीसी आधार कार्ड को आप बाहर मार्केट से बनवाते हो, उनमें सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए ऐसे पीवीसी कार्ड को बनवाना सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: Why PVC Aadhar Card should not be made from cyber café
साइबर कैफे से क्यों नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड? - फोटो : istock

यहां से बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड:-

स्टेप 1

  • अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां पसंदीदा भाषा चुन 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card: Why PVC Aadhar Card should not be made from cyber café
साइबर कैफे से क्यों नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें
  • फिर 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करना है
  • अब मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरें और सबमिट कर दें
  • आखिर में प्रिव्यू देखकर 50 रुपये की ऑनलाइल फीस भरें, जिसके बाद फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पीवीसी आधार कार्ड बनकर आ जाता है और ये मान्य होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed