Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो पात्र लोग इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें राज्य सरकारें अपने स्तर पर और केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर ही कई तरह की योजनाएं चलाती है। यही नहीं, समय-समय पर कई तरह की नई योजनाओं को भी सरकार लॉन्च करती रहती है।
काम की बात: पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलते हैं कई आर्थिक लाभ, चेक करें क्या आप हैं पात्र
भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनमें से एक योजना है पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना से जुड़कर आप कई तरह के आर्थिक लाभ पा सकते हैं और अपने काम में और बेहतर हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है
- जब तक ये प्रशिक्षण दिया जाता है तब तक रोजाना आपको 500 रुपये दिए जाते हैं
- साथ ही लाभार्थियों को इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
- लाभार्थियों को पहले एक लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है और जब आप इस लोन को चुका देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है
- यह लोन आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं?
अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले पात्रता सूची देख लें। अगर आप इस लिस्ट में हैं तो आप आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं...
- धोबी और दर्जी
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो राजमिस्त्री है
- जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- पत्थर तोड़ने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो मालाकार हैं
- जो नाई यानी बाल काटने वाले
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं।