फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: किसे नहीं मिलता पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? चेक करें कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में

Fri, 13 Feb 2026 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 13 Feb 2026 03:45 PM IST
सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप उन लोगों के बारे में जानते हैं जो इस योजना से नहीं जुड़ सकते? पात्रता सूची के मुताबिक, आप उन लोगों के बारे में जान सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is not eligible for PM Vishwakarma Yojana benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: क्या आप किसी योजना से जुड़े हैं? दरअसल, हमारे देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है तो किसी योजना में अन्य तरह के लाभ या सब्सिडी आदि। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ नहीं मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप योजना की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: who is not eligible for PM Vishwakarma Yojana benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग होते हैं पात्र?

  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
PM Vishwakarma Yojana: who is not eligible for PM Vishwakarma Yojana benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is not eligible for PM Vishwakarma Yojana benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग नहीं जुड़ सकते योजना से?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे ही लोग जुड़ सकते हैं जो पात्रता सूची में शामिल हैं
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन करके बतौर लाभार्थी लाभ ले सकते हैं
  • साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से कम होने पर भी वे आवेदन नहीं कर सकता
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: who is not eligible for PM Vishwakarma Yojana benefits check here
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15000 रुपये दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा जिसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed