फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: अगर आप भी हैं विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र, तो जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन और क्या हैं मिलने वाले लाभ

Fri, 23 Feb 2024 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Feb 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility registration process and benefits list see here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं। सरकार इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद, मध्यम वर्ग, गरीब वर्ग समेत अन्य पात्र लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इसी कड़ी में पिछले साल सितंबर माह में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लॉन्च किया। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और इसमें 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility registration process and benefits list see here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock

पात्र कौन लोग है?


पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। वहीं, वो 18 पारंपरिक व्यापारों में शामिल होना चाहिए और ये लोग हैं...

 

  • जो लोग नाई हैं
  • जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
PM Vishwakarma Yojana Eligibility registration process and benefits list see here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • मालाकार और धोबी हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं आदि, तो आप पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility registration process and benefits list see here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

पात्र लोग आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-

  • अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी को अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वे वेरिफाई करते हैं और साथ ही पात्रता चेक होती है
  • आखिर में जांच सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility registration process and benefits list see here
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ:-

  • 500 रुपये रोजाना स्टाइपैंड मिलता है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये
  • इंसेंटिव की सुविधा है
  • पहले एक लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये का लोन बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed