फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना और कौन ले सकता है लाभ? यहां कर सकते हैं चेक

Wed, 22 Nov 2023 12:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Nov 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check here
पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार लगभग सभी वर्गों के लिए कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती है। किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, बच्चों के लिए आदि। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसा भी खर्च करती है। साथ ही जहां कई योजनाओं में कुछ सामान दिए जाते हैं, तो कई योजनाओं में आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। मौजूदा समय में सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है और एक बड़ी संख्या में लाभार्थी इनसे जुड़े भी हैं। इसी कड़ी में बीती 17 सितंबर को एक योजना शुरू की गई, जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस योजना को लॉन्च किया था, जिसके बाद कई लोग इस योजना से जुड़ने लगे हैं। ऐसे में क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं? आखिर इस योजना की पात्रता सूची क्या है? तो आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check here
पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock
  • दरअसल, इस प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। वहीं, इस पूरी योजना का संचालन केंद्र सरकार करती है और सारा खर्च भी यही सरकार उठा रही है। योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। बस आपको लाभ लेने के लिए इस योजना से जुड़ना होता है यानी आवेदन करना होता है।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check here
पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock

योजना के लिए कौन है पात्र?

  • बात अगर पात्रता की करें, तो सबसे पहले तो आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना आनिवार्य है
  • वहीं, अगर आप दर्जी, ताला बनाने वाले, नाई, मालाकार, धोबी, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check here
पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Istock
  • पत्थर तोड़ने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार हैं, तो आप योजना के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility List Check here
पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : istock

आवेदन का तरीका:-

  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर आप अपना आवेदन करवा सकते हैं
  • इसके बाद आप योजना के लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed