PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार समय-समय पर कई नई योजनाओं की शुरुआत करती है। जबकि, कई बार पुरानी योजनाओं में भी बदलाव किए जाते हैं। नाम से लेकर पात्रता और मिलने वाले लाभ तक में भी बदलाव होते हैं। वहीं, जब कोई नई योजना आती है तो उसकी भी पात्रता से लेकर मिलने वाले लाभ तक पूरी जानकारी दी जाती है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और सितंबर 2023 में केंद्र सरकार इस योजना को लेकर आई। इस योजना के तहत सिर्फ आर्थिक लाभ ही नहीं बल्कि, लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य किए जाते हैं। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से और कौन नहीं?
- अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना में आवेदन करना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजन के लिए पात्र हैं तो ही आप आवेदन कर सकते हैं। जान लें योजना के लिए सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं। उसमें आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल होना अनिवार्य है। इसके अलावा कोई और इस योजना में आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ये हैं 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े पात्र लोग:-
- फिशिंग नेट निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तराशने वाले
- नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं और अगर आप मालाकार हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से आप जैसे ही जुड़ते हैं तो आपको वैसे तो कई लाभ मिलते हैं, लेकिन आपको सबसे पहले एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। ये ट्रेनिंग कुछ ही दिनों की होती है और जब तक ये ट्रेनिंग होती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
- अलग से टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये दिए जाते हैं
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़ने के बाद आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है ताकि, आप अपना काम शुरू कर सके आदि। इसमें आपको बतौर लाभार्थी पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर अलग से 2 लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है जिसे 30 महीनों में वापस करना होता है।