फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या आप ले सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले ऐसे चेक करें पात्रता

Tue, 03 Sep 2024 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Sep 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility Check Here
पीएम विश्वकर्मा के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को पिछले साल सितंबर महीने में शुरू किया गया था। इस योजना को इसलिए शुरू किया गया था ताकि 18 पारंपरिक व्यापारों (जिन्हें इस योजना से जोड़ा गया है) और इनसे जुड़े लोगों को एडवांस बनाया जा सके और उनकी आर्थिक मदद की जाए। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए भी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो पहले आप पात्रता चेक कर लें ताकि आपको दिक्कत न हो और आप आवेदन कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं...

PM Vishwakarma Yojana eligibility Check Here
पीएम विश्वकर्मा के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock

क्या आप पात्र हैं?

पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पहले आपको ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं। ये आप पात्रता सूची के जरिए जान सकते हैं क्योंकि जो लोग इस कैटेगरी में हैं वे पात्र हैं...

  • जो राजमिस्त्री है
    गुड़िया और खिलौना निर्माता
    टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
    जो लोग लोहार का काम करते हैं
PM Vishwakarma Yojana eligibility Check Here
पीएम विश्वकर्मा के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock
  • अगर आप सुनार हैं
    अगर आप मूर्तिकार हैं
    नाई यानी बाल काटने वाले 
    जो अस्त्रकार हैं
    मालाकार
    मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
    फिशिंग नेट निर्माता
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility Check Here
पीएम विश्वकर्मा के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : istock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana eligibility Check Here
पीएम विश्वकर्मा के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Istock

लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिए जाते हैं
  • आपको टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • वहीं, पहले एक लाख रुपये का और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed