फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में कितना जानते हैं आप? यहां जानें पात्रता से लेकर लाभ तक

Wed, 26 Jun 2024 04:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 26 Jun 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Details in Hindi: सभी वर्गों के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं। महिलाओं से लेकर बुजर्गों तक के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं जिनसे लोगों को लाभ मिल रहा है। इनमें मुफ्त राशन का लाभ, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड की सुविधा जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना पिछले साल 17 सितंबर को केंद्र सरकार ने शुरू की जिसका नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इस योजना से 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है, लेकिन क्या आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं? क्या आपको पता है कि आप इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं और क्या आप जानते हैं कि इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

योजना के बारे में जानें:-

  • योजना का नाम- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना
  • किन्हें मिलता है लाभ- 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया
  • कौन चलाता है योजना- केंद्र सरकार इस योजना का संचालन करती है।
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock

ये लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं:-

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 साल होना अनिवार्य है
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, राजमिस्त्री, नाव निर्माता, लोहार, सुनार, अस्त्रकार और मूर्तिकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : istock
  • अगर आप दर्जी, ताला बनाने वाले, नाई, मालाकार, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले,
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, धोबी, पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना। - फोटो : Istock

योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं:-

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
  • टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर 3 लाख रुपये का लोन (पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन) दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed