फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ेंगे तो क्या-क्या मिलेंगे लाभ? आवेदन से पहले यहां जानें

Fri, 12 Dec 2025 03:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Dec 2025 03:28 PM IST
सार

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Registration Process: अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। आप यहां आवेदन का तरीका जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits and registration process kya hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो पात्र होने पर आप योजना से जुड़ सकते हैं। इन सरकारी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग की खासतौर पर मदद की जाती है। यही नहीं, कई पुरानी योजनाओे को बेहतर बनाने की दिशा में काम भी किए जाते हैं और योजनाओं को और बढ़िया भी किया जाता है। यही नहीं, समय-समय पर कई नई योजनाओं को शुरू भी किया जाता है ताकि अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके।



जैसे, सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत सितंबर 2023 से की और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana benefits and registration process kya hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही आवेदन कर सकते हैं:-

  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
PM Vishwakarma Yojana benefits and registration process kya hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • अगर आप मालाकार हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits and registration process kya hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना में आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आप लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं और योजना से जुड़ सकते हैं
  • इसी तरह आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर जाकर आप आवेदन करवा सकते हैं
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana benefits and registration process kya hai
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • योजना से जुड़ने के बाद सबसे पहले लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। इसमें लाभार्थियों को एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले 1 लाख रुपये का लोन 18 महीनों के लिए और फिर इस लौटाने के बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन ले सकते हैं जिसे 30 महीनों में वापस करना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed