फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पहले 500 रुपये, लोन की सुविधा और अलग से 15 हजार रुपये, जानें क्या-क्या लाभ मिलते हैं इस योजना में

Fri, 23 May 2025 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 May 2025 04:10 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Mein Kya Labh Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ देने का प्रावधान है। आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना के अंतर्गत क्या-क्या लाभ दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एक काम करना होता है और वो है अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप योजना के लिए पात्र होते हैं तभी आप उस योजना से जुड़ सकते हैं और आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ भी प्राप्त होते हैं।



उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और उस योजना का मुफ्त उद्धेश्य योजना से जुड़े लोगों को उनके काम में बेहतर बनाना और उनकी आर्थिक मदद करना है। बात अगर इस योजना के तहत मिलने वाले लाभों की करें तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को क्या-क्या और किस तरह के लाभ दिए जाते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जानिए कौन है योजना के लिए पात्र

नीचे पात्रता सूची दी गई है जिसमें वे लोग हैं जो इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं:-

  • मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी...
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और जो लोग लोहार का काम करते हैं। ये सभी इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ:-

  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले तो कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके जरिए लाभार्थी को उसके काम में और बेहतर बनाने का काम किया जाता है, ताकि उसका काम और आगे बढ़ सके। इस ट्रेनिंग के लिए प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये तब तक दिए जाते हैं, जब तक ये प्रशिक्षण चलता है। ये पैसे स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को अलग से 15 हजार रुपये देने का भी प्रावधान है और इस पैसे से लभार्थी टूलकिट खरीद सकते हैं, जो उनके काम के लिए जरूरी होती है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़ने के बाद आप लोन भी ले सकते हैं, क्योंकि इस योजना के तहत लाभार्थियों को लोन देने का प्रावधान भी है। इस योजना के तहत मिलने वाला लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
  • इसमें पहले तो आपको एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है, जो कुछ महीनों के लिए दिया जाता है और जब आप इसे वापस लौटा देते हैं तो फिर आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन देने का भी प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed