फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा में मिलते हैं कई तरह के लाभ, क्या आप कर पाएंगे आवेदन? यहां जानें

Fri, 11 Oct 2024 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
pm Vishwakarma eligibility and Benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: भारत सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए वो लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुचाती है। जहां किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जबकि, कई योजनाओं में अन्य तरह के सामान या सुविधा देने का भी प्रावधान होता है। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके जरिए लोगों को उनके काम में बेहतर बनाने, एडवांस ट्रेनिंग देने के अलावा कई अन्य तरह के लाभ दिए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं और कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

pm Vishwakarma eligibility and Benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कुछ दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड दिया जाता है
  • आप टूलकिट खरीद सके इसके लिए आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
  • पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दरों पर मिलता है।
pm Vishwakarma eligibility and Benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?

  • इस योजना के तहत जो लोग धोबी हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma eligibility and Benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
pm Vishwakarma eligibility and Benefits list in hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये बात भी जान लें

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो ये बात भी जान लें कि जो लोग इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं उनका भारत का नागरिक होना और उनकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed