PM Svanidhi Yojana: कोरोना महामारी का व्यापक प्रभाव हमारे देश के ऊपर पड़ा है। महामारी के कारण देश में करोड़ों लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। हालांकि, अब स्थिति थोड़ा सामान्य जरूर हुई है। वहीं देश में बेरोजगारी की दरों में अभी भी इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में नौकरी न मिल पाने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की है। योजना के अंतर्गत सरकार लोगों को रोजगार शुरू करने के लिए बिना गारंटी के 10 हजार रुपये का लोन दे रही है। कोरोना महामारी ने सबसे ज्यदा स्ट्रीट वेंडर्स को प्रभावित किया था। ऐसे में सरकार ने स्वनिधि योजना की शुरुआत खासतौर पर रेहड़ी पटरी का काम करने वाले लोगों के लिए किया है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
PM Svanidhi Yojana: रेहड़ी-पटरी वालों को बिना गारंटी मिल रहा है 50 हजार रुपये का लोन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन