फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Surya Ghar Yojana: अगर आपको भी चाहिए सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी का लाभ? तो इस योजना में कर सकते हैं आवेदन

Sat, 30 Nov 2024 08:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Nov 2024 08:42 AM IST
सार

भारत सरकार और राज्य सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती है जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana benefits and Registration processs in hindi
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कितनी मिलती है? - फोटो : Amar Ujala

देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं जिनसे जुड़कर आप लाभान्वित हो सकते हैं। इन योजनाओं में कई तरह के लाभ देने का प्रावधान होता है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं से लोग जुड़ते हैं। जैसे, एक योजना है जिसके तहत लोगों को सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दी जाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर लाभ भी ले रहे हैं। अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी चाहते हैं तो आप भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Surya Ghar Yojana benefits and Registration processs in hindi
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कितनी मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे जुड़ सकते हैं योजना से?

  • अगर आप भी इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है
  • आप पंजीकरण करवाने के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर जाना है और फिर यहां से आप खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।
PM Surya Ghar Yojana benefits and Registration processs in hindi
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कितनी मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप पात्र हैं?

  • अगर आप इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़कर सोलर पैनल लगवाकर सब्सिडी लेना चाहते हैं, तो जान लें कि इस योजना का लाभ अगर आप मध्यम वर्ग से आते हैं तो आप पात्र हैं, जिन लोगों का खुद का घर है और जिन लोगों की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana benefits and Registration processs in hindi
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कितनी मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

योजना के लाभार्थियों को ये लाभ मिलता है

  • जब आप इस पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ते हैं तो आपको इसमें सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है जो किलोवाट के हिसाब से मिलती है। साथ ही आपको 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में काफी लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
PM Surya Ghar Yojana benefits and Registration processs in hindi
सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी कितनी मिलती है? - फोटो : Adobe Stock

कितनी सब्सिडी मिलती है?

  • इस योजना से जुड़ने पर अगर आप एक किलोवाट का सोलर पैनल लगवाते हैं तो आपको 30 रुपये की सब्सिडी मिलती है
  • 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर लाभार्थी को 60 हजार रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है
  • जबकि, 3 किलोवाट के सोलर पैनल के लिए 1 लाख 8 हजार रुपये दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed