{"_id":"68da4f5cc4834d01c00ad0e3","slug":"pm-kisan-yojana-when-can-the-21st-installment-be-released-21-kist-kab-aayegi-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan: 3 राज्यों के बाद बाकी बचे किसानों को मोदी सरकार कब दे सकती है 21वीं किस्त का तोहफा? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan: 3 राज्यों के बाद बाकी बचे किसानों को मोदी सरकार कब दे सकती है 21वीं किस्त का तोहफा? यहां जानें किसान
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:50 PM IST
सार
PM Kisan Yojana 21 kist Release Date Kya Ho Sakti Hai: भले ही 27 लाख किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दे दिया गया हो, लेकिन अब भी करोड़ो किसानों को इस किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Samman Nidhi 21 Installment Released: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है, तो उस योजना के लिए पात्रता सूची तय होती है, योजना के अंतर्गत क्या लाभ दिए जाएंगे ये तय किया जाता है आदि। ऐसा इसलिए ताकि एक बड़े तबके को योजना का लाभ दिया जा सके। मौजूदा समय में देश में एक से बढ़कर एक योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ शहरों से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मिल रहा है।
उदाहरण के लिए अगर बात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें, तो इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार इस योजना के तहत 21वीं किस्त जारी होनी है यानी 21वीं बार 2-2 हजार रुपये की राशि किसानों को मिलनी है। केंद्र सरकार 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के लोगों को तो ये किस्त जारी कर चुका है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि योजना से जुड़े बाकी राज्यों के किसानों को ये किस्त कब मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों अभी सिर्फ इन 3 राज्यों के किसानों को किस्त?
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है और हर बार ये किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। अब तक ऐसा नहीं हुआ कि योजना की किस्त का लाभ कुछ किसानों को पहले और कुछ किसानों को बाद में दिया गया हो। पर इस बार बीती 26 सितंबर को केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया। इन तीनों प्रदेशों के 27 लाख से अधिक किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिला है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
मोदी सरकार ने इसके लिए 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। इस बार इसलिए इन 3 राज्यों (उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश) के किसानों को पहले किस्त के पैसे दिए गए हैं, क्योंकि सभी ने देखा है कि कैसे इन तीनों राज्यों पर प्राकृतिक आपदा आई थी। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा। इसलिए उनकी तत्काल मदद के लिए सरकार ने इन 3 राज्यों के किसानों को समय से पहले किस्त जारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
बचे हुए किसानों को कब मिल सकती है 21वीं किस्त?
जैसा कि एक तरफ भूस्खलन उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ मिल चुका है, तो अब सवाल ये भी है कि बाकी राज्यों के किसानों को 21वीं किस्त का लाभ कब मिल सकता है? अब भी योजना के करोड़ किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है जहां तारीख का एलान होना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।