फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपको भी चाहिए 19वीं किस्त का लाभ, तो ध्यान से करवा लें ये तीन काम

Tue, 22 Oct 2024 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Oct 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana these works are important for 18th kist
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने के अलावा उन्हें कई अन्य तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिले तो आपको कुछ काम करवाने होते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इन कामों के बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana these works are important for 18th kist
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये काम करवाने हैं जरूरी:-

पहला काम

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको सबसे पहला काम तो भू-सत्यापन का करवाना है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। विभाग द्वारा इस काम को करवाने के लिए योजना से जुड़े सभी किसानों को कहा गया है।
PM Kisan Yojana these works are important for 18th kist
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • आपको अगर 19वीं किस्त का लाभ लेना है तो आपको ई-केवाईसी भी करवानी है। अगर आप योजना से नए जुड़े हैं या पहले से अगर आपका ये काम अधूरा है तो इस काम को जल्द से जल्द करवा लें, ताकि आपको किस्त का लाभ मिल सके। योजना से जुड़े जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana these works are important for 18th kist
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • आप भी अगर चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिल जाए तो इसके लिए जरूरी है कि आप आधार कार्ड लिंकिंग का काम पूरा करवा लें। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर ऐसा नहीं है तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana these works are important for 18th kist
19वीं किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये भी हैं कुछ काम:-

  • आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प खुला हो। अगर ऐसा नहीं है तो अपने बैंक जाकर इसे खुलवाएं, वरना आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आ पाएंगे
  • आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती तो नहीं है, आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत तो नहीं है आदि। ये सब भी चेक कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed