PM Kisan Yojana 22th Installment: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं तो आपको भी लगभग हर चार-चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती होगी? इस योजना के तहत हर किस्त में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। जैसे, इस बार जारी होने वाली 22वीं किस्त में भी दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Crisis: नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर तो कैसे बनाएं खाना? यहां जानें कुछ तरीके
दरअसल, योजना की अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं जिसके बाद योजना से जुड़े किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था। जो अब खत्म हो चुका है। भारत सरकार ने 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया है। डीबीटी के माध्यम से सरकार सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये हस्तांतरित करेगी।
ये भी पढ़ें:- देशभर में LPG संकट: क्या PG और मेस में रहने वाले लोगों का बढ़ सकता है किराया? यहां जानें मौजूदा हालात
2 of 5
22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: कब जारी होगी 22वीं किस्त?
जवाब: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी होगी
13 मार्च को शाम 5 बजे के बाद ये किस्त किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपको मिलेंगे 2000 रुपये या नहीं? यहां करें चेक
3 of 5
22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?
- फोटो : Amar Ujala
सवाल: 22वीं किस्त कौन जारी करेगा?
जवाब: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे
इससे पहले जारी हुई किस्तों को भी वे खुद ही जारी करते रहे हैं
इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से पीएम किसानों को संबोधित भी करते हैं
4 of 5
22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: कितने किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त?
जवाब: पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो योजना के लिए पात्र हैं
सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 22वीं किस्त का लाभ 9.32 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
5 of 5
22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
सवाल: किन किसानों के बैंक खाते में आएंगे 22वीं किस्त के पैसे?
जवाब: जो किसान योजना के लिए पात्र हैं
जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से ही किस्त के पैसे ट्रांसफर करती है