फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पात्र होने के बाद भी नहीं मिली किस्त तो किसान ऐसे ले सकते हैं मदद, अभी भी है आखिरी मौका

Fri, 18 Nov 2022 10:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:32 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers 12th Installment Not Received Know What to Do
अटकी हुई 12वीं किस्त पाने का क्या तरीका है? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग को दिया जा रहा है। बस अंतर ये है कि कुछ योजनाओं को राज्य सरकार चलाती है, तो कुछ का संचालन केंद्र सरकार अपने स्तर पर करती है। इसी कड़ी में पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चलाई जा रही है, जिसका लाभ शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों में रहने वाले किसान उठा रहे हैं। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस बार जारी हुई 12वीं किस्त लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिली, लेकिन कुछ पात्र किसानों की ऐसी शिकायतें भी आई कि वो किस्त के लाभ से वंचित रह गए हैं। यहां ये समझना होगा कि कुछ गलतियों के कारण आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी गलतियों को चेक करें और फिर आप मदद ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अटकी हुई 12वीं किस्त लेने के लिए किसान अभी क्या कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Eligible Farmers 12th Installment Not Received Know What to Do
अटकी हुई 12वीं किस्त पाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

पहले चेक करें गलतियां:-

स्टेप 1

  • दरअसल, अगर आप योजना के लिए पात्र किसान हैं, तो आपको सबसे पहले ये चेक करना है कि कहीं आपके द्वारा दिए गए बैंक खाता संख्या, आधार नंबर या कोई अन्य गलती तो फॉर्म में नहीं हुई है। इसके लिए आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाना है।
PM Kisan Yojana Eligible Farmers 12th Installment Not Received Know What to Do
अटकी हुई 12वीं किस्त पाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर बेनिफिशयरी स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना है और फिर आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers 12th Installment Not Received Know What to Do
अटकी हुई 12वीं किस्त पाने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें। फिर आप देखेंगे कि आपका स्टेटस आपके सामने होगा, जहां आप अपनी जानकारियां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Farmers 12th Installment Not Received Know What to Do
अटकी हुई 12वीं किस्त पाने का क्या तरीका है? - फोटो : Istock

यहां से ले सकते हैं मदद

  • अगर आपके द्वारा दी गई कोई जानकारी गलत है या गलत नहीं है और आप किस्त के लिए पात्र हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल के जरिए मदद मांग सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed