16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जरूरतमंद और गरीब वर्ग की आर्थिक मदद करने के उद्धेश्य से सरकार ने कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चला रखी हैं। इसी में से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है और इसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कुछ गलतियों के कारण ये किस्त अटक भी सकती है। इसलिए लाभार्थियों को ये गलतियां करने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं, जिनके कारण किसानों की 16वीं किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"659e2195a099eb21f001d329","slug":"pm-kisan-yojana-due-to-which-mistakes-the-16th-installment-can-get-stuck-2024-01-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आप मत करिएगा ये गलतियां, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आप मत करिएगा ये गलतियां, वरना अटक सकती है 16वीं किस्त
Wed, 10 Jan 2024 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
16वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
16वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां, जिनके कारण किस्त अटक सकती है:-
नंबर 1
- अगर आपने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत इस काम को योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को करवाना अनिवार्य है। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें, ताकि किस्त न अटके।
16वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 2
- योजना से जुड़े जो लोग ई-केवाईसी नहीं करवा रहे वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को तुरंत करवा लें। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर, बैंक जाकर या आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से भी आप इस काम को मिनटों में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 3
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपके आवेदन फॉर्म में नाम में कोई गलती है, आधार नंबर गलत भरा है, जेंडर गलत है या अन्य कोई गलती है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपना स्टेटस चेक कर गलत चीज को तुरंत ठीक करवा लें।
विज्ञापन
16वीं किस्त अटकने के कारण।
- फोटो : istock
नंबर 4
- उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिनके द्वारा दी गई उनके बैंक खाते की जानकारी गलत है। इसलिए आपको अपनी बैंक खाता संख्या, आईएफससी कोड जैसी अन्य जानकारियां सही देनी चाहिए। अगर ये गलत है, तो इसे तुरंत ठीक करवा लें।