फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त आने में क्यों हो रही है देरी? जानें आपके बैंक अकाउंट में कब तक आएंगे पैसे

Mon, 02 Mar 2026 08:45 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Mon, 02 Mar 2026 08:45 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 22 Kist Kab Release Hogi: पीएम किसान योजना की इस बार जो किस्त जारी होनी है वो 22वीं किस्त है, लेकिन इस किस्त के रिलीज होने में देरी हो रही है। यहां जानेंगे कि आखिर ये किस्त कब तक आ सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th installment: Why is there a delay in the release of the 22 Kist
पीएम किसान योजना: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए उन किसानों को आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इन किसानों को खेती करने या उपकरण लेने या बीज लेने जैसे कामों में आर्थिक मदद मिल सके। इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।



ये पैसे लगभग हर चार महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। जैसे, इस बार भी योजना की 22वीं किस्त जारी होनी है। लेकिन अब तक न तो किस्त जारी हुई है और न ही इसकी तारीख का एलान हुआ है। आखिर 22वीं किस्त जारी होने में देरी क्यों हो रही है? सरकार ये किस्त कब तक जारी कर सकती है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 22th installment: Why is there a delay in the release of the 22 Kist
पीएम किसान योजना: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किस्त? - फोटो : pmkisan.gov.in

सवाल: अब तक कितनी किस्त जारी हो चुकी हैं?
जवाब:
पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी हैं
बीती 19 नवंबर को खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त जारी की थी
इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला था

PM Kisan Yojana 22th installment: Why is there a delay in the release of the 22 Kist
पीएम किसान योजना: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किस्त? - फोटो : AdobeStock

सवाल: कब आनी थी 22वीं किस्त? 
जवाब:
इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
अब तक जारी हुई लगभग सभी किस्त इसी आधार पर जारी हुईं
इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा था
इसलिए माना जा रहा था कि 22वीं किस्त फरवरी में जारी हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th installment: Why is there a delay in the release of the 22 Kist
पीएम किसान योजना: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्यों देरी हो रही 22वीं किस्त में?
जवाब:
पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को इस बार फार्मर आईडी बनाने के लिए कहा गया था जिसमें समय लग रहा है
अभी भी योजना से जुड़े सभी किसानों की ये आईडी नहीं बनी है
ऐसे में माना जा रहा है कि फार्मर आईडी और कई दूसरे कामों की वजह से 22वीं किस्त रिलीज इस बार फरवरी में जारी नहीं हो सकी

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 22th installment: Why is there a delay in the release of the 22 Kist
पीएम किसान योजना: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

सवाल: अब कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
जवाब:
वैसे तो ये 22वीं किस्त कब जारी होगी, इसको लेकर अभी आधिकारिक जानकारी आना बाकी है
पर माना जा रहा है कि होली के बाद किस्त जारी होने की तारीख का एलान हो सकता है
साथ ही मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह में लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जा सकते हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed