फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त जारी होने के बाद आपको मिले हैं 2 हजार रुपये या नहीं? जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Tue, 27 May 2025 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 May 2025 10:28 AM IST
सार

PM Kisan Nidhi 20 Kist: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस बार आपको 20वीं किस्त का लाभ मिलना है। माना जा रहा है कि ये किस्त जून में जारी हो सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Received or Not Know How to Check Status Online
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार की कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों के लोगों को लगातार लाभ मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए जिसका लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: ये हैं वे 3 जरूरी काम जिन्हें करवाने वाले किसानों को ही मिलेगी 20वीं किस्त, यहां जानें

इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ प्रत्येक किसान को मिलता है। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि जब 20वीं किस्त जारी हो जाएगी तो आप कैसे ये चेक कर पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं? तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Received or Not Know How to Check Status Online
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है और माना जा रहा है कि ये किस्त जून महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पर योजना की हर किस्त चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है और 19वीं किस्त फरवरी में जारी होने के बाद चार महीने का समय जून में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून में जारी हो सकती है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Received or Not Know How to Check Status Online
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

आपको मिली है किस्त या नहीं? ऐसे कर पाएंगे चेक

पहला तरीका

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और आपको किस्त मिलती है तो आपको सरकार की तरफ से किस्त जारी होने का एक मैसेज प्राप्त होता है जिसमें बताया जाता है कि आपके बैंक खाते में 20वीं किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा बैंक की तरफ से भी खाते में पैसे क्रेडिट होने का मैसेज आता है जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Received or Not Know How to Check Status Online
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • अगर आपको सरकार या बैंक की तरफ से मैसेज नहीं प्राप्त होता है तो आप अपने डेबिट कार्ड से एटीएम जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं या अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। इससे भी आपको पता चल जाएगा कि आपको 20वीं किस्त मिली है या नहीं। अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है तो आप मोबाइल बैंकिंग से अपना बैलेंस चेक करके या बैंक जाकर पासबुक में एंट्री करवाकर भी ये जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में 20वीं किस्त आई है या नहीं आई है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Received or Not Know How to Check Status Online
किन किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

कुछ न हो तो यहां कॉल करें

  • अगर आपको कहीं से कुछ नहीं पता चल रहा है कि आपको किस्त मिली है या नहीं, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 1800 180 1551 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed