फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: 5 अक्तूबर को जारी होगी 18वीं किस्त, लेकिन क्या आपको मिलेंगे 2 हजार रुपये? ऐसे चेक करें किसान

Thu, 26 Sep 2024 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Sep 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Kist Release Date: How to check your pm kisan kist status
PM Kisan 18th Kist: किन किसानों की 18वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 18th Kist Release Date: किसानों के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चलाती है जिनके जरिए उनकी मदद करने का प्रावधान है। कभी आर्थिक तौर पर तो कभी किसी सामान के जरिए तो कभी सब्सिडी या लोन आदि के जरिए किसानों की मदद की जाती है। इसी क्रम में अगर आप देखेंगे तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है। इस बीच सरकार की तरफ से 18वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी गई है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 5 अक्तूबर 2024 के दिन 18वीं किस्त जारी की जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लाभ आपको मिलेगा या नहीं। तो आप इसे अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...

PM Kisan Yojana 18th Kist Release Date: How to check your pm kisan kist status
PM Kisan 18th Kist: किन किसानों की 18वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़े लाभार्थी ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको 18वीं किस्त के अंतर्गत मिलने वाले 2 हजार रुपये मिलेंगे या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
PM Kisan Yojana 18th Kist Release Date: How to check your pm kisan kist status
PM Kisan 18th Kist: किन किसानों की 18वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आप पोर्टल पर जाएंगे तो आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे
  • आपको इसमें से 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, लेकिन अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता या आप भूल गए हैं तो ऐसे में आप 'Know your registration no.' पर क्लिक करके इसे जान सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Kist Release Date: How to check your pm kisan kist status
PM Kisan 18th Kist: किन किसानों की 18वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'Enter Registraion No.' वाली जगह पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी उसकी जगह पर दर्ज करना है
  • अब आपको 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 18th Kist Release Date: How to check your pm kisan kist status
PM Kisan 18th Kist: किन किसानों की 18वीं किस्त अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • फिर आप जैसे ही 'गेट ओटीपी' पर क्लिक करेंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • इस आए हुए ओटीपी को भर दें
  • इसके बाद आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है और फिर आपका स्टेटस आपके सामने आ जाएगा जिससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed