देशभर में कई किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त को लेकर अभी तक सभी का यही अनुमान था कि 15 से 16 दिसंबर तक किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ जाएंगे। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद एक बार फिर सभी के मन में वही सवाल आ रहा है कि किस्त के पैसे खाते में कब आएंगे। अब लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद पिछले साल की तरह ही इस साल भी 10वीं किस्त 25 दिसंबर को आएगी। लेकिन इसके बाद भी सभी के मन में वही सवाल उठ रहा है कि आखिर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त कब आएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में 15 दिसंबर 2021 को कई जरुरी प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को वित्त वर्ष 2021-26 यानी 5 साल के लिए मंजूरी दे दी गई है। इनका दावा है कि इस योजना के द्वारा देश के 22 लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
PM Kisan 10th Installment: इस कारण किसानों के खाते में नहीं आई 10वीं किस्त, जानें क्या है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त को लेकर किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं सरकार किसानों की आय को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रही है।
अब तक हुए छ: बदलाव
- दरअसल, मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं मे से एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में इस महीने तक पहले से ही पांच बदलाव किए जा चुके हैं। जबकि छठा बदलाव पिछले हफ्ते ही किया गया है। जिसके तहत अब लाभार्थियों के लिए e-KYC कराना आवश्यक कर दिया गया है। आप इस योजना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी PM Kisan Yojna की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ले सकते हैं।
कैसे करें ई-केवाईसी?
- ई-केवाईसी कराने के लिए आपको पीएम किसान योजना पोर्टल पर जाना होगा। यहां पर आधार बेस्ड ओटीपी ऑथेंटिकेशन के लिए आपको किसान कॉर्नर में ई-केवाईसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना होगा। लेकिन अगर आप ये काम घर बैठे भी कर सकते हैं। जरूरी बात ये है कि जिन किसानों ने अपना ईकेवाईसी नहीं करवाया है, उन्हें 10वीं किस्त का पैसा नहीं मिलेगा।.
- किसानों के स्टेटस में अभी तक 'Rft Signed by State For 10th Installment' दिख रहा है। इसमें Rft का मतलब है कि 'राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी के डाटा की जांच कर ली गई है। अब केवल FTO (Fund Transfer Order) जनरेट होना बाकी है। जिसके चलते पूरी किस्त रुकी हुई है।