फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi Yojana: अब इस तरह आसानी से करें पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी, मदद करेगा ये सरकारी ऐप

Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Dec 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers can do e-kyc process by face authentication app
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Nidhi Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त नवंबर के महीने में भेज दी थी। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। पीएम किसान योजना की दो-दो हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तो में भेजी जाती है। 15वीं किस्त मिलने के बाद किसानों को अब 16वीं किस्त का इंतजार है। 16वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 

घर से करें ई-केवाईसी और भू-सत्यापन 

केंद्र सरकार की तरफ से फेस ऑथेंटिकेशन फीचर से लैस 'पीएम किसान ऐप' को लॉन्च किया गया है। इस फेस ऑथेंटिकेशन फीचर का इस्तेमाल करके किसान घर बैठे ही फेस स्कैन के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके साथ ही किसानों ओटीपी या फिंगरप्रिंट की जरूरत नहीं होगी। माना जा रहा है कि सरकार फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 16वीं किस्त की राशि जारी सकती है।
 
pm kisan samman nidhi yojana update farmers can do e-kyc process by face authentication app
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

सरकार की तरफ से कहा गया है कि इस ऐप से किसानों के सभी डेटा सरकार के पास उपलब्ध हो जाएंगे। इसकी वजह से किसानों को किसी भी तरह का फायदा देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। सरकार ने बताया कि इस मोबाइल ऐप में नए फीचर हैं, जिससे पीएम किसान स्कीम के फर्जीवाड़े को आसानी से रोका जा सकेगा। 
 
pm kisan samman nidhi yojana update farmers can do e-kyc process by face authentication app
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

ऐप में क्या-क्या है सुविधा

इस नए को गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप से किसानों को पीएम किसान खातों से संबंधित बहुत-सी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसमें Know your status माड्यूल का इस्तेमाल करके किसान लैंड सीडिंग, आधार को बैंक खातों से जोड़ने और ई-केवाईसी का स्टेटस के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Aadhaar Card: UIDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब ऐसे भी बन जाएगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers can do e-kyc process by face authentication app
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

कृषि विभाग द्वारा लाभार्थियों को उनके दरवाजे पर आधार से जुड़े बैंक खाते खोलने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा भी ऐप पर दिया जा रहा है।

Plastic Eggs: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे बाजार में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे, ऐसे करें पहचान

विज्ञापन
pm kisan samman nidhi yojana update farmers can do e-kyc process by face authentication app
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

यहां करें शिकायत

अगर सब कुछ ठीके होने के बाद पीएम किसान योजना के पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क करें। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं यहां भी आपके हर समस्या का समाधान किया जाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed