फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस तारीख को 20वीं किस्त जारी होने की है उम्मीद? यहां जान सकते हैं किसान

Thu, 10 Jul 2025 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 10 Jul 2025 11:27 AM IST
सार

PM Kisan Yojana Ki 20th Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये किस्त कब जारी होगी ये जानने के लिए योजना से जुड़े किसान बड़े आतुर हैं। आखिर ये किस्त कब जारी होगी?

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayega Know Expected Date How to Check Status
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Nidhi 20th Installment Release Date: भारत सरकार कई सारी योजनाओं को चलाती है जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के तहत मिलने वाले फायदों का लाभ सिर्फ किसान ही ले सकते हैं। अगर आप भी एक किसान हैं तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: इस बार कितने किसानों को मिलेगी 20वीं किस्त? चेक करें आपके बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे या नहीं

योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये किस्त कब जारी होगी। ऐसे में यहां जानने की कोशिश करेंगे कि योजना के तहत जारी होने वाली 20वीं किस्त कब तक जारी होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में 20वीं किस्त जारी होने के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayega Know Expected Date How to Check Status
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : एएनआई

20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें 20वीं किस्त का इंतजार है। आधिकारिक रूप से तो अभी किस्त कब जारी होगी इसको लेकर कोई तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि 19 जुलाई को योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है जिसे खुद पीएम नरेंद्र मोदी जारी करेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayega Know Expected Date How to Check Status
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : @BJP4India
  • दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी जाना है। यहां पर वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान कई सौगात राज्य के लोगों को देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि यहीं से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayega Know Expected Date How to Check Status
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इतने पैसे आने हैं 

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो जान लें कि 20वीं किस्त जल्द ही जारी हो सकती है। आने वाले दिनों में किस्त जारी होने की तारीख बताई जा सकती है। इस किस्त में 2 हजार रुपये मिलेंगे जो सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में आएंगे।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Kab Aayega Know Expected Date How to Check Status
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किस्त के लिए ये काम जरूरी:-

  • किस्त का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी का काम करवा रखा है, लेकिन अगर आपने किसी कारण ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • ई-केवाईसी के साथ ही किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी अनिवार्य है। पर अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed