PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th kist: क्या आप किसी सरकारी से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आप अपनी पात्रता चेक कर उस योजना से जुड़कर कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिस योजना के लिए आप पात्र हैं। उदाहरण के लिए अगर आप किसान हैं तो पात्र होने पर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं जिसे भारत सरकार सिर्फ किसानों के लिए चलाती है।
ये भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी कर सकते हैं? जानें
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये मिलते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 20वीं किस्त की है। ऐसे में योजना से जुड़े किसान जानना चाहते हैं कि ये 20वीं किस्त कब जारी होगी? क्या ये किस्त इसी हफ्ते जारी होगी या नहीं ? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किसानों के बैंक खाते में 20वीं किस्त कब भेजी जा सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
आने हैं इतने पैसे
- पीएम किसान योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें केंद्र सरकार इस योजना के तहत आर्थिक मदद करती है। इसमें लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 20वीं किस्त में भी बाकी किस्तों की तरह 2 हजार रुपये ही जारी होने हैं।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : PTI
कब आएगी किस्त?
- किसानों को इंतजार है कि ये 20वीं किस्त कब जारी होगी। अब तक चर्चा थी कि आने वाले कल यानी 18 जुलाई 2025 को 20वीं किस्त जारी हो सकती है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन मोतिहारी जाएंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और यहीं से वे 20वीं किस्त भी जारी कर सकते हैं।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
- पर अब ऐसा होना मुश्किल है क्योंकि 18 जुलाई में सिर्फ एक दिन बचा है और अब तक सरकार की तरफ से किस्त कल जारी होगी, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में कल ये 20वीं किस्त जारी होगी, ये कह पाना बेहद मुश्किल है। इसलिए माना जा रहा है कि लाभार्थियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Freepik
इस महीने जारी हो सकती है किस्त
- वैसे तो पीएम किसान योजना के तहत जारी होने वाली 20वीं किस्त को जून में जारी होना था, लेकिन अब ये किस्त जुलाई में जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार 20वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर सकती है। इसके बाद योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खातों में 20वीं किस्त भेजी जाएगी।