PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Kist Release: राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं और इन योजनाओं से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं। ऐसे में आप भी अगर किसी योजना से जुड़े हैं तो आपको भी उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ मिलते होंगे। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में किसानों को मिलते हैं।
PM Kisan Yojana: किस दिन जारी हो सकती है 20वीं किस्त? स्टेटस चेक कर जान लें आपको मिलेंगे 2 हजार रुपये या नहीं
PM Kisan Yojana Status Check Process: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि आपको 20वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो ऐसे में आप अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-
स्टेप 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आप अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपको 20वीं किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
- इसके लिए आपको पहले तो पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होता है अगर आपको ये याद नहीं तो आप 'Know your registration no.' पर क्लिक करके पता लगा सकते हैं
- फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां पर भरना है
स्टेप 3
- इसके बाद आपको 'गेट ओटीपी' वाला बटन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर योजना से लिंक है) पर एक ओटीपी आएगा
- उस ओटीपी को दर्ज करें और फिर 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको अपना स्टेटस दिख जाएगा जिससे आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं।
20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त कब जारी होगी, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर योजना के तहत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई तो फिर चार महीने के अंतराल पर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में और उस हिसाब से अब 20वीं किस्त के चार महीने जून में पूरे हो रहे हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जून में 20वीं किस्त जारी हो सकती है।