फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है किसानों के खाते में 18वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम

Mon, 02 Sep 2024 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Latest News In Hindi
kisan rupees new - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। भारत सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 17 किस्तों को जारी कर चुकी है। किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून महीने में 17वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में भेजे थे। किस्त जारी हुए करीब 2 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में देश में कई किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Latest News In Hindi
kisan new - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को आने वाले अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की प्रत्येक किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Latest News In Hindi
kisan new - फोटो : Freepik

सरकार ने जून महीने में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि अक्तूबर महीने में 18वीं किस्त आ सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Latest News In Hindi
kisan new - फोटो : Freepik

वहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले जिन किसानों ने योजना में अभी तक अपनी ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं कराया है। उनको अगली आने वाली 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 18th Installment Release Date Update And Latest News In Hindi
kisan new - फोटो : Freepik

देशभर में कई किसान पीएम किसान सम्मान निधि का गलत ढंग से लाभ ले रहे थे। इस कारण सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है तो लाभ पाने के लिए आपको जल्द से जल्द ये काम करा लेने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed